Posts

राष्ट्रीय स्तर पर ऑनलाइन गेम और सट्टेबाजी करने और लालच देकर साइबर फ्रॉड करने वाले तथा 70 करोड रुपए हड़पने वाले 30 साथी अपराधी गिरफ्तार

Image
_*राष्ट्रीय स्तर पर आनलाइन गेम व सट्टेबाजी का लालच देकर साइबर फ्राड करके 70 करोड़ रुपये हड़पने वाले 30 शातिर अपराधी गिरफ्तार, कब्जे से भारी मात्रा मे इलेक्ट्रानिक उपकरण लैपटाप, मोबाइल, सिम कार्ड , एटीएम कार्ड , चेकबुक , पासबुक आदि बरामद–*_ श्रीमान् पुलिस अधीक्षक जनपद मऊ श्री इलामारन जी के द्वारा अपराध नियत्रंण के उद्देश्य से अपराधियों एवं साइबर अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक श्री महेश सिंह अत्री के कुशल पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी नगर श्री अंजनी कुमार पाण्डेय के कुशल निर्देशन में तथा प्रभारी निरीक्षक हरेन्द्र यादव थाना साइबर क्राइम जनपद मऊ व प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह थाना कोतवाली नगर जनपद मऊ के कुशल नेतृत्व में कल दिनांक 21.01.2025 समय करीब 15.35 बजे थाना परिसर कोतवाली नगर जनपद मऊ से राष्ट्रीय स्तर पर आनलाइन गेम व सट्टेबाजी का लालच देकर साइबर फ्राड करके करोड़ो रुपये हड़पने वाले संगठित गिरोह के 30 नफर साइबर फ्राड अभियुक्तगण रोशन कुमार पुत्र राजाराम मेहता आदि 30 नफर अभियुक्तगणो को निम्न इलेक्ट्रानिक उपकरणो के साथ गिरफ्तार किया गया...

राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत मऊ नवीन कार्यकारिणी का हुआ विस्तार, पेन डायरी और प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित

Image
*राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत मऊ नवीन कार्यकारिणी का हुआ विस्तार* *राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत का जनपद मऊ मार्च में होगा जिला सम्मेलन* *उत्तर प्रदेश के जनपद मऊ के रामस्वरूप भारती इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत मऊ नवीन कार्यकारिणी का हुआ विस्तार में मुख्य अतिथि रहे राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत के राष्ट्रीय संयोजक, कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं प्रशासनिक एडवोकेट प्रमोद सिंह पालीवाल अध्यक्ष जी द्वारा संगठन के सभी जिला पदाधिकारी का फूल माला के साथ एवं डायरी पेन प्रशस्ति प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया जिला प्रभारी रामसूरत राजभर ने मंच के माध्यम से राष्ट्रीय संयोजक प्रमोद सिंह पालिवाल को आश्वासन दिया कि यह संगठन आपके साथ है। राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत विश्व के गूगल में पांचवें स्थान पर है।* *जनपद मऊ में जिला सम्मेलन कराने हेतु जिले के सभी पदाधिकारीयों से सलाह लिया गया कि मार्च महीने में सम्मेलन कराया जाना है दिन और तारीख फरवरी माह में तय किया जाएगा इस जिला सम्मेलन में आजमगढ़ गाजीपुर बलिया तथा मऊ के साथ ही मौजूद रहेंगे और इस संगठन को और कैसे आगे बढ़ाया जाए उसके ...

सुनील कुमार सिंह बने डी आई जी आजमगढ़

Image
*सुनील कुमार सिंह बने डी आईजी आजमगढ* *म ऊं क्रांति न्यूज* सुनील कुमार सिंह आजमगढ परिक्षेत्र के  डी आईजी बनाए गये है। मालूम हो की सुनील सिंह 1998मे म ऊ जनपद के घोसी  में सर्किल इन्स्पेक्टर के पद पर तैनात रहे! इसके बाद0 सम्भवतः 2018 में म ऊं जनपद में एस पी के पद तैनात रहे! हंसमुख स्वभाव  तथा पत्रकारों के अतिप्रिय सुनील सिंह का लोगो के बीच लोकप्रियता का आलम यह है की उनके तबादला के बाद भी घोसी म ऊं में हमेशा लोगों के बीच चर्चा का बिषय बने रहे हैं।आजमगढ में डी आई जी के पद पर नियुक्ति की खबर से लोगों में एक खुशी की लहर दौड़ गई है। ईमानदारी तथा अपने कर्तव्य के प्रति समर्पित श्री सुनील सिंह की लोगों के बीच लोकप्रियता आज भी उफान पर है।राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत के राष्टीय अध्यक्ष जगदीश सिंह ने नववर्ष की शुभकामना देते हुए  सुनील सिंह जी के निरन्तर प्रगति  पर खुशी जाहिर किया है। सबका मालिक एक ऊं साईराम

पत्रकार सुरक्षा कानून लाने के लिए राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत के मऊ कार्यकारणी नेें जिलाधिकारी को सौपे ज्ञापन

Image
*पत्रकार सुरक्षा कानून लाने के लिए राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत मऊ कार्यकारिणी ने जिलाधिकारी को सौंपे ज्ञापन* *लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ इस देश के भीतर बेचारा बनकर रह गया है। सच्ची खबरों के प्रकाशन का लगातार खामियाजा भुगत रहा है, पत्रकार समाज इस कदर भयाक्रांत है की उसकी कलम सिसक सिसक कर दम तोड रही है। सच लिखने पर दर्जनों पत्रकारों की हत्या हो चुकी है अभी ताजा खबर छत्तीसगढ़ के पत्रकार की है जिसकी हत्या अपहरण कर कर दिया गया प्रशासन मौन है आखिर क्यों* *इस देश का सबसे बड़ा पत्रकारो का संगठन राष्टीय पत्रकार संघ भारत आप से अनुरोध करता है कि पत्रकार हितों की सुरक्षा को देखते हुए पत्रकार सुरक्षा कानून अविलम्ब पूरे देश में लागू किया जाय ताकी लोकतंत्र की रक्षा हो सके। पत्रकारों के हित की सुरक्षा के लिए आज राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत मऊ कार्यकारिणी की टीम ने राष्ट्रपति महोदया को जिलाधिकारी के माध्यम से ज्ञापन सौंपा है। जिसमें मुकेश चंद्राकर की हत्यारा को फांसी दिया जाए तथा उनके परिवार को 5 करोड़ तथा उनके परिवार में किसी एक सदस्य को सरकारी नौकरी दिया जाए नहीं तो केंद्र सरकार एवं राज्य सरक...

समर्पण फाउंडेशन प्रेसिडेंट अभिषेक पाण्डेय द्वारा 60 दिव्यांगजनो को कंबल वितरित किया गया

Image
आपको बता दे कि ब्लाक परदहा परसपुरा निवासी दिव्यांग अभिषेक पांडेय पुत्र लक्ष्मण पांडेय के इकलौते सुपुत्र है कुछ वर्ष पूर्व ट्रेन से गिरने के कारण दोनों पैर खो दिए। लेकिन कभी हौसल नहीं खोए। आज अपने हिम्मत मेहनत से सामाजिक कार्यों में अपनी एक मजबूत पहचान बना चुके है। हजारों लोगों की सोशल मीडिया द्वारा मदद भी कर चुके है। ओर समर्पण फाउंडेशन ट्रस्ट के नाम से इनका एनजीओ भी चलते है और उनके प्रेसिडेंट भी है। जो जरूरतमंद गरीब असहाय दिव्यांग रक्तदान क्षेत्र में कार्य करते है। इस नए साल पे समर्पण फाउंडेशन ट्रस्ट ने 60 दिव्यांगजनो कम्युनिटी हाल पुलिस लाइन मऊ में कंबल वितरित किये। जिसमें मुख्य अतिथि में बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला दिव्यागजन अधिकारी, और नगर पालिका अधिकारी मौजूद रहे। और दिव्यांग अभिषेक के सामाजिक कार्यों की खूब सराहना किए। साथ समर्पण फाउंडेशन के सदस्य व पदाधिकारी अभिषेक पांडेय, प्रिंस पांडेय, श्वेतांक पांडेय, अभिषेक यादव, राजकपूर, राहुल सिंह, गुल्लू,अविनाश प्रजापति व अन्य सभी मौजूद रहे। समर्पण फाउंडेशन ने सभी का बहुत बहुत आभार व्यक्त किया।

रामस्वरूप भारती इंटर कॉलेज के प्रांगण में भाजपा के पदाधिकारियों द्वारा वीर बलिदान दिवस मनाने का आह्वान किया गया।

प्रधान मन्त्री के आह्वान पर म ऊ में 22दिसम्बर से 29 दिसम्बर तक सिक्ख धर्म के दसवें गुरू गोबीन्द सिंह के प्यारे बच्चों का बलिदान सनातन धर्म की रक्षा के लिए उस समय हो गया जब  वे किशोरावस्था में थे। आज रामस्वरुप भारती इन्टर कालेज के प्रांगण में  प्रधानमंत्री के आह्वान पर  वीर बलिदान दिवस मनाया गया । जिसमें प्रमुख अतिथि पूर्व जिला अध्यक्ष मुन्ना दुबे तथा उपाध्यक्ष संतोष सिंह और विद्यालय के प्रधानाचार्य विजय सिंह, सभासद राजीव सैनी, इंद्रदेव प्रसाद भारती, अविनाश सिंह छोटू सहित कई सदस्य तथा विद्यालय के सभी आचार्य और आचार्या, छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। उन्होंने हजारों छात्रों के बीच गुरू गोविन्द सिंह जी के बच्चों का बलिदान सनातन के लिए क्यों हुआ उसका वर्णन आज की युवा पीढ़ी को सनातन के मर्म को समझाया।‌भारती जनता पार्टी के उपाध्यक्ष संतोष सिंह तथा पूर्व जिला अध्यक्ष मुन्ना दुबे ने छात्रों को बताया कि देश के नौजवानों के शहादत को याद रखना और समाज के लोगों को याद दिलाने के लिए 26 दिसंबर को पूरे देश में वीर बाल दिवस मनाने का निर्णय लिया गया और इसको सफल बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी ...