Posts

Showing posts with the label पूनम सिंह ब्यूरो चीफ मऊ क्रांति न्यूज

पुलिस अधीक्षक मऊ द्वारा औचक निरीक्षण कर निर्देशित किया,सभी शिकायतों , अभिलेखों पर त्वरित कार्रवाई हो

Image
आज दिनांक 11.08.2025 को _*पुलिस अधीक्षक मऊ श्री इलामारन जी द्वारा थाना घोसी का औचक निरीक्षण किया गया*_ जिसमें थाना कार्यालय के त्यौहार रजिस्टर, अपराध रजिस्टर, जनसुनवाई रजिस्टर, आदि का अवलोकन किया गया तथा अभिलेखों को ससमय अभिलेखित करने व गैंगेस्टर, गुंडा एक्ट, एचएस में त्वरित कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया। इस दौरान भ्रमण कर सीसीटीएनएस शाखा, महिला हेल्प डेस्क, मालखाना, बंदीगृह, बैरक, भोजनालय, शस्त्रागार, शौचालय आदि का निरीक्षण किया गया तथा सर्वसम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। महिला हेल्प डेस्क पर नियुक्त महिला आरक्षी से प्रार्थना पत्रों को गम्भीरतपूर्वक सुनने तथा निस्तारण के बाद नियमित फीडबैक लेने हेतु निर्देश दिए गए। साथ ही साथ थाना परिसर में भ्रमण कर साफ-सफाई इत्यादि का निरीक्षण किया गया तथा साफ सफाई उच्च स्तर का बनाये रखने हेतु प्रभारी निरीक्षक घोसी व अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। इस दौरान क्षेत्राधिकारी घोसी श्री जितेन्द्र सिंह, प्रभारी निरीक्षक घोसी श्री प्रमेन्द्र सिंह व अन्य पुलिस बल मौजूद रहे।

मऊ की बेटी डाक्टर एकिका सिंह को दिल्ली में राष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित किया गया

Image
नई दिल्ली में मऊ की बेटी को मिला राष्ट्रीय सम्मान, डॉ. एकिका सिंह बनीं यंग इंस्पायरिंग गायनोकोलॉजिस्ट नई दिल्ली/ मऊ जनपद की सुप्रसिद्ध स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. एकिका सिंह को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। उन्हें भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्री डॉ. जितेन्द्र सिंह ने "यंग इंस्पायरिंग गाइनकोलॉजिस्ट" पुरस्कार से सम्मानित किया। यह सम्मान समारोह राजधानी दिल्ली में आयोजित किया गया, जिसमें देशभर से चुनिंदा चिकित्सकों को आमंत्रित किया गया था। डॉ. एकिका सिंह को यह सम्मान उनकी चिकित्सा सेवा, उत्कृष्टता और महिलाओं के स्वास्थ्य क्षेत्र में किए गए उल्लेखनीय कार्यों के लिए दिया गया। शारदा नारायण ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स के चेयरमैन डॉ. संजय सिंह ने इस गौरवपूर्ण उपलब्धि की जानकारी देते हुए कहा कि यह पूरे मऊ जनपद के लिए गर्व की बात है। उन्होंने डॉ. एकिका की उपलब्धि को चिकित्सा जगत में प्रेरणादायक बताया।

राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजेश पंडित , मुख्यमंत्री के जन कल्याण कारी योजनाओं के प्रचार प्रसार ग्रुप के मेम्बर चयनित हुए

*म ऊ क्रान्ति न्यूज*  *राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत के राष्ट्रीय प्रवक्ता नोयडा निवासी पत्रकार,राजेश पंडित  मुख्यमंत्री के जनकल्याण कारी योजना के प्रचार प्रसार ग्रुप में मेम्बर के रूप में चयनित किए गये*!! राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत के राष्टीय प्रवक्ता ऐक्टर पत्रकार, एंकर तथा सामाजिकता के धरातल पर मजबूती से कदम रखने वाले राजेश पंडित मुम्बई की चकाचौंध दुनिया से बाहर निकल उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने के संचालित कार्यक्रमो में बतौर मेम्बर चयनित किए गये है।मालूम हो की देश के तेज तर्रार मशहूर पत्रकारों के बीच से प्रतिभावान चरित्रवान तथा मशहूर शख्शियत रखने वाले कलमकारों का ही चयन किया जाता है। भारत वर्ष के एसी शख्शियत में राजेश पंडित को भी  शामिल कर‌ लिया गया है। राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत के राष्टीय अध्यक्ष जगदीश सिंह  ने बधाई दिया तथा खुशी जाहिर किया है ।निरन्तर‌ प्रगति की कामना किया है