Posts

Showing posts with the label पूनम सिंह ब्यूरो चीफ मऊ क्रान्ति न्यूज

मुख्यमंत्री द्वारा 24 मई के विद्युत आपूर्ति का आदेश पूरी तरह से विफल (पुजा राय कांग्रेस नेत्री)

Image
मुख्यमंत्री द्वारा 24 घंटे विद्युत आपूर्ति का आदेश पूरी तरह से विफल : पूजा राय कांग्रेस  ऊर्जा मंत्री का दावा कि गर्मी में बढ़ी हुई बिजली की मांग को पूरा करने में सफल है सरकार भी झूठा है । तपती गर्मी में बिजली कटौती से परेशान है उत्तर प्रदेश की जनता : पूजा राय   Mau,16 जून 2023 विगत दिनों मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आदेश जारी किया था कि 22 जून तक प्रदेशवासियों को 24 घंटे निर्बाध बिजली मिलनी चाहिए । मगर उनका आदेश आज 16 जून तक अमल नहीं हो पाया है । दूसरी तरफ ऊर्जा मंत्री ए के शर्मा का कहना है की बिजली के रिकॉर्ड आपूर्ति हो रही है मगर धरातल पर बहुत बुरा हाल है । उनका दावा था कि उत्तर प्रदेश के अन्य जनपद, शहरों में 24 घंटे बिजली का वादा डबल इंजन की सरकार पूरा नहीं कर पा रही है । गर्मी में बिजली की मांग बढ़ जाती है मगर बिना तैयारी के मुख्यमंत्री योगी ने 22 जून तक 24 घंटे बिजली देने का आदेश दे दिया । प्रशासन और बिजली विभाग कटौती रहित बिजली मुहैया नहीं करा पा रहा है । शहरों में 15 घंटे से अधिक बिजली नहीं आती और ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली 10 घंटे से भी कम आ रही है ...

राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत का हुआ विस्तार,अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त संगठन है

Image
*राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत का हुआ विस्तार।  अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त संगठन है राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत* वरिष्ठ पत्रकार अजय कुमार उपाध्याय *पत्रकारों के हितों के लिए सतत संघर्षशील प्रमुख संगठन "राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत" की 2 अप्रैल 23 को पूर्वांचल के आजमगढ़ में  महत्वपूर्ण बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय "जगदीश सिंह" के द्वारा की गई। बैठक में पत्रकारों के हितों के लिए संघर्ष एवं नई कार्यप्रणाली बनाने हेतु विचार विमर्श किया गया‌ । वर्तमान परिवेश में हो रहे पत्रकारों के शोषण ,पत्रकारों के  ऊपर अनधिकृत कार्यवाही के विरोध में, साथी पत्रकारों के सहयोग के लिए सतत सहयोग एवं तारतम्य बनाए रखने हेतु सर्व सम्मत निर्णय लिया गया । महत्वपूर्ण निर्णय यह भी लिया गया कि भारत सरकार, उत्तर प्रदेश शासन  एवं विभिन्न प्रदेशों की सरकारों के द्वारा पत्रकारों के हितों के लिए चलाई जा रही योजनाओं को सभी पत्रकारों को उसका लाभ मिलना चाहिए। इसके लिए रणनीति निर्धारित की जाए। सतत प्रयासरत, संघर्षरत, कर्मठ पत्रकारों को सरकार की मान्यता प्राप्त पत्रकारो...

मथुरा श्री कृष्ण जन्मस्थान पर मची हुई है धूम

Image
म ऊ क्रान्ति न्यूज उत्तर प्रदेश के जनपद मथुरा में आजकल धूम मची है। श्रीकृष्षण जन्म स्थली पर हर रोज कोई न कोई धार्मिक कार्यक्रम चलता रहता है।आज  उसी क्रम में सोमवार के दिन भब्य कलस यात्रा डीग गेट छत्ता बाजार चौक बाजार से होली गेट होते हुए द्वारकाधीश मार्ग से होकर गाजा बाजा के साथ मनमोहक छटा बिखेरते भरत पुर गेट होकर  श्री  कृष्ण जन्म स्थली पर  समाप्त हो गया। इस कलस यात्रा में भारी संख्या में भक्तगण चल रहे थे।  मथुरा से चोखेलाल की रिपोर्ट

राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत के तृतीय स्थापना वर्ष भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम के बीच अपनी अलग पहचान बनाते हुए संपन्न हो गया

Image
म ऊ क्रान्ति न्यूज* *राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत का तृतीय स्थापना वर्ष भब्य सांस्कृतिक कार्यक्रम के बीच अपनी अलग पहचान बनाते हुए सम्पन्न हो गया*। *मऊ जनपद में यह पहला पत्रकार संगठन का कार्यक्रम है जिसमें आठ प्रान्तो से पत्रकार शामिल हुए*।  राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत के तृतीय स्थापना दिवस का भब्य कार्यक्रम म ऊ जनपद मुख्यालय के हिन्दी भवन में 19मार्च दिन रबिवार को सम्पन्न हो गया कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्टीय अध्यक्ष जगदीश सिंह द्वारा किया गया मुख्य अतिथि आर पी कुशवाहा राज्य मंत्री अति विशिष्ट अतिथि अरिजीत सिंह वाइस-चेयरमैन उपभोक्ता सहकारी समिति तथा विशिष्ट अतिथि सरकारी अधिवक्ता हाईकोर्ट लखनऊ बेंच त्रिवेनी प्रसाद सर्राफ तथा जिलापंचायत अध्यक्ष मनोज राय एवं मशहूर डाक्टर डा संजय सिंह रहे। उक्त कार्यक्रम में बिहार उत्तराखंड महाराष्ट्र गुजरात तमिलनाडु  दिल्ली तथा उत्तर प्रदेश के सभी जनपदों से भारी संख्या में पत्रकार  उपस्थित रहे। म ऊ जनपद की  बिल्ली धरती पर राष्टीय पत्रकार संघ ने अपना जलवा कायम करते हुए पत्रकार हित में सर्वदा अग्रणीय भुमिका के निर्वहन...

सम्पादक को मिली जान से मारने की धमकी

Image
संपादक को मिली जान मारने की धमकी         जोरापोखर । धनबाद टुडे के संपादक मोहम्मद जहीर उद्दीन खान को मिली जान मारने और मनगढ़ंत झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी । संपादक श्री खान ने आज उपायुक्त धनबाद और एसएसपी धनबाद को पूरे मामले की लिखित जानकारी देते हुए सुरक्षा के साथ-साथ नामजद लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है ।                                                                              धनबाद के उपायुक्त और एसएसपी को दी गई लिखित जानकारी में कहा गया कि 11 मार्च 2023 को धनबाद टुडे के अंक में एक समाचार प्रकाशित किया गया था । जिसका शीर्षक था  ' जीवन से खिलवाड़ करता बिरियानी हाउस ' । पत्रकार श्री खान ने कहा कि मैंने चिकन चिल्ली पार्सल लिया कादरी चिकन बिरयानी फुसबंगला से । जब खाया तो संक्रमित हो गया यानी फूड प्वाइजनिंग का शिकार हो गया । ...

लम्बे समय के बाद रतनपुरा क्षेत्रवासियों को मिला अंडर पास की सौगात

Image
*लम्बे संघर्षों के बाद रतनपुरा क्षेत्रवासियों को मिला अंडर पास की सौगात* रेल विभाग ने रतनपुरा रेलवे स्टेशन के पूर्वी छोर पर संचालित रेल संपार संख्या 23 को प्लेट फार्म विस्तार के नाम पर बन्द कर दिया था।जिस कारण इस मार्ग से आने जाने वाले नागरिकों को कठिनाई होने लगी। दो जनपद मऊ और बलिया के इटैली,अतरौली पाण्डेय,कुड़सर,कंसो, नसीराबाद खुर्द,से लेकर बलिया ज़िला के अतरौली,निकासी आदि लगभग दो दर्जन गांवों के लोग खासतौर पर प्रभावित हो गए। रेलवे विभाग ने स्टेशन के उत्तर दिशा में जनता के सुविधार्थ एक सड़क का निर्माण कराया, जिसपर बरसात के मौसम में पानी से लबालब हो जाने के कारण चलना मुश्किल हो जाता है।इस गेट बन्द होने के बाद लोगों में निराशा व्याप्त हो गई थी। अक्सर लोग नींव के पत्थर को भूला देते हैं, लेकिन शायद वे भूल जाते हैं कि एक बुलंद इमारत इन्हीं नींव के पत्थरों पर खड़ी होती है।इसके लिए समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता मन्नू यादव पहलवान ने आंदोलन की शुरुआत उस समय की जब लोग सोच भी नहीं सकते थे। उन्हें लोगों के उपहास तथा सरकारी तंत्र का कोप भाजन बनना पड़ा था।उस लड़ाई में साथ देने वाले साथ...

अपनी मांगों को लेकर किसानों ने किया विरोध प्रदर्शन

Image
*अपनी मांगों को लेकर किसानों ने किया विरोध प्रदर्शन*  मऊ जनपद के रानीपुर ब्लाक क्षेत्र के फतेहपुर गांव के साधन सहकारी समिति को क्रय केंद्र  की मांग को लेकर ग्रामीणों ने सोमवार को क्रय केंद्र पर नारे बाजी करते हुए प्रदर्शन किया।ग्रामीणो ने कहा की पूर्व में गांव के ही साधन सहकारी समिति पर धान व गेंहू की खरीद  क्रय केंद्र पर होती थी।क्रय केंद्र का भवन जजर्र हो जाने से यहा से क्रय केंद्र हटा कर खरीद बंद कर दी गई।जिसके कारण आस पास के गांवो के किसानों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है किसानो को अपने फसलो को औने पौने दामो पर आढ़तियों को  बेचना पड़ता है।किसानों ने जिलाधिकारी से  मांग किया की क्रय केंद्र का भवन बन कर तैयार हो गया है तो गेंहू की खरीदारी के लिए फतेहपुर साधन  सहकारी समिति फतेहपुर को क्रय केंद्र बनाया जाए।प्रदर्शन के दौरान सुरेंद्र सिंह, विनय कुमार सिंह, शैलेन्द्र सिंह,शिवप्रकाश सिंह,अमित सिंह,अरुण सिंह बरारी सिंह,कुंवर राहुल सिंह,प्रशांत सिंह,सुरेंद्र गुप्ता,राणा सिंह,लल्न सिंह, रामाधार पासी ,अजय सिंह,राजन सिंह,झुनझुन सिंह,संजय सिं...

भारतीय समाज ,लोकजीवन, राजनीतिक, साहित्य और कला को दिया दिखाने वाला ग्रंथ है रामचरितमानस

Image
भारतीय समाज, लोकजीवन, ,राजनीति, साहित्य और कला को दिया दिखाने वाला ग्रंथ है रामचरितमानस-   संस्कृत भाषा भारतीय वांगमय के आदि कवि बाल्मीकि कृति रामायण, कम्बन रामायण, तेलुगू रामायण  और लगभग समस्त भारतीय भाषाओं में सृजित  रामायण सहित मध्यकालीन भक्ति आंदोलन के सुप्रसिद्ध रचनाकार महाकवि तुलसीदास द्वारा  रचित अजर-अमर  रामचरितमानस हमारी सभ्यता, संस्कृति और समृद्ध साहित्यिक परंपरा की अनमोल धरोहर हैं। भारतीय ज्ञान विज्ञान, साहित्य और दर्शन की महान परंपरा में रामायण, महाभारत, उपनिषद, भगवद्गीता और त्रिपिटक सहित विविध महांग्रथो और महाकाव्यों के अध्ययन, चिंतन, मनन और श्रवण से हर भारतीय जनमानस अनुप्राणित, अनुप्रेरित , उर्जस्वित,  अनुशासित और संस्कारित होता हैं । वस्तुतः  मर्यादा पुरुषोत्तम राम के महान व्यक्तित्व, कृतित्व और चरित्र में गहराई और गहनता से डूबने, उतरने और गोते लगाने वाले भारतीय वसुंधरा  के विद्वान मनीषियों और साहित्यकारों के निर्मल मन की साधना और तपस्या के फलस्वरूप रामचरित मानस जैसे- हमारे अगनिनत बहुभाषायी  महाग्रंथो तथा महाकाव्यों...

पत्रकारों के ऊपर हमले से राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत का कड़ा रुख ,सरकार को घेराव की दि चेतावनी

Image
*पत्रकारों के ऊपर हमले से राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत का कडा रूख, सरकार को घेराव की दी चेतावनी* आपको बताते चलें कि उत्तर प्रदेश की सरकार खोखले वादे कर पत्रकारों को निशाना बना रही है। एक-एक करके आए दिन पत्रकारों के ऊपर जानलेवा हमला किया जा रहा है। जब से यह दोबारा बीजेपी की सरकार बनी है तब से अब तक लगभग सैकड़ों पत्रकारों के ऊपर हमले हो चुके हैं।इन हमलों में लगभग एक दर्जन पत्रकार मौत के घाट भी उतर गया है। उत्तर प्रदेश की सरकार सिर्फ झूठा आश्वासन देकर पत्रकारों को बहला फुसला रही है।  राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत उत्तर प्रदेश सरकार से यह पूछना चाहती है किए झूठे खोखले वादे करके कब तक जनता और पत्रकारों के ऊपर प्रहार होता रहेगा।  बड़े दुख की बात है की डबल इंजन की सरकार कहने वाले योगी और मोदी इस बात को दिमाग में डाल लें।कि अब पत्रकारों का उत्पीड़न प्रदेश और देश के पत्रकार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेंगे। आए दिन हो रही घटनाओं को लेकर राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत के संगठन ने इस बात को ठान लिया है कि अब पूरे प्रदेश एवं देश में पत्रकार एकजुट होकर बड़ा प्रदर्शन करने जा रही है।...

सरकार को बदनाम करने में लगे देशद्रोही पत्रकारों पर हमला आखिर क्यों

Image
*पत्रकारों पर हमला आखिर क्यूं*! *सरकार को बदनाम करने में लगे देश द्रोही*! उत्तर प्रदेश सरकार की बढ़ती लोकप्रियता तथा माफियाओं पर कसता शिकंजा अपराधियो में हताशा निराशा पैदा कर दिया है। वो एन केन प्रकारेण अधिवक्ता पत्रकारों को निशाना बना रहे हैं ताकि इस प्रबुद्ध वर्ग  में असन्तोष पैदा हो समाज में विद्रोह पैदा हो जाए! साथियों दीपक बुझने के पहले भभकता जरूर है।गुन्ड्डा माफिया अपराधियों के दिन लदने वाले हैं दिल के काले सियासतबाज अपनी चालबाज हरकत से पाले अपराधियों को खुला छोड रखा है खुलेयाम दिन दहाड़े अपराध कर अपराधी कानून को चुनौती दे रहे हैं। सावधान रहें सतर्क रहें। राष्टीय पत्रकार संघ भारत जौनपुर में पत्रकार की हमला का कडा विरोध करता है तथा सरकार से मांग करता हे पत्रकार के परीवार की सुरक्षा के साथ ही कम से कम पच्चीस लाख ही सहायता भी दिया जाय तथा जल्द से जल्द अपराधियों को गिरफ्तार कर मामले का भड़ा फोड़ किया जाय। ताकी सच्चाई सामने आ सके कड़ी सजा दिया जा सके। राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत के साथियो समय खराब चल रहा है सावधान रहें किसी भी अपकृत्य से बचें। संगठन पूरे भारत में पत्रका...

महाशिवरात्रि के दिन धूमधाम से निकाली शिव बारात

Image
*महाशिवरात्रि के दिन धूमधाम से निकाली शिव बारात*  रानीपुर क्षेत्र अंतर्गत महाशिवरात्रि के दिन सुबह से हर शिवालयों पर व्रती महिलाओं और कन्याओं का पूजन अर्चन के लिए भीड़ देखने को मिली । महाशिवरात्रि पर खुरहट, बडार, पलिया, रानीपुर, फतेहपुर और काझा शिव मंदिरों पर महिलाओं और कन्याओं के द्वारा भांग, धतूरा, बेल के साथ जल चढ़ाकर शिव जी का पूजन अर्चन किया गया । इसी क्रम में रानीपुर मोड़ से महाशिवरात्रि के दिन शिव बारात की झांकी निकाली गई जो रानीपुर थाना प्रांगण के मंदिर से होते हुए रानीपुर विद्युत केंद्र के अंदर हनुमान मंदिर, रानीपुर गांव में स्थित शिव मंदिर से होते हुए रानीपुर इंटर कॉलेज शिव मंदिर पर लाकर शिव बारात जी झांकी का समापन किया गया । इस दौरान रानीपुर थाना की पुलिस मुस्तैदी से हर शिव मंदिरों पर तैनात रही । *विनय कुमार की खास रिपोर्ट*

समर्सिबल के करंट से युवक की मौत

Image
*समर्सिबल के करंट से युवक की मौत*  रानीपुर थाना अंतर्गत मंडुसारा के बड़े पुरा में शनिवार को दोपहर के लगभग 3:30 बजे अपने घर का खराब समर्सिबल बना रहे युवक की करंट लगने से मौके पर ही मौत हो गई ।  बताते चलें कि शनिवार की दोपहर लगभग 3:30 बजे शरद कश्यप पुत्र विक्कू कश्यप उम्र 45  अपने ही घर के खराब समर्सिबल को बनाने की कोशिश कर रहे थे । इसी दौरान करंट की चपेट में आने से शरद कश्यप की मौके पर ही मौत हो गई । जिससे पूरे गांव में सनसनी का माहौल बन गया । परिवार वालों का शरद कश्यप की मौत से रो-रोकर बुरा हाल है । घटना की जानकारी होते ही रानीपुर थानाध्यक्ष राजेश कुमार प्रभाकर मय हमराही के साथ मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिए । *विनय कुमार की खास रिपोर्ट*

असलहे के दम पर बदमाशों ने देसी शराब के सेल्समैन से दुकान पर ही 35 हजार की लूट

Image
*असलहे के दम पर बदमाशों में देशी शराब के सेल्समैन से दुकान पर ही 35 हजार की लूट* रानीपुर थाना क्षेत्र के  बस्ती गाव के काझा सलाहाबाद मार्ग पर स्थित एक देशी शराब  के दुकान के सेल्समैन से शनिवार की रात लगभग 9 बजे बाइक सवार तीन बदमाशो ने असलहा दिखा कर बिक्री के 35 हजार रुपये और एक पेटी देशी शराब लेकर फरार हो गए।बस्ती गाव के सरसेना सलाहाबाद मार्ग पर थाना क्षेत्र के ही  अकबरपुर गाव निवासी सतीश कुमार सिंह की देशी शराब की दुकान है।शनिवार की रात 9 के करीब एक बाइक पर सवार तीन बदमाश आये और सेल्समैन रामजीत यादव को असलहा दिखाकर धमकाते हुए दुकान के अंदर घुसे और सेल्स मैन को असलहे के बट से मारपीट कर दुकान में रखे बिक्री के 35 हजार रुपये और एक पेटी देशी शराब लूटकर मौके से फरार हो गये अौर जाते समय बदमाश सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर भी लेते गए । सेल्समैन ने घटना की सूचना दुकान   मालिक सतीश कुमार सिह को दी।दुकान मालिक के द्वारा घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर एडिशनल एसपी त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी, क्षेत्राधिकारी मु0बाद गोहाना अजय विक्रम सिह, थानाध्यक्ष ...

पत्रकारों पर उत्पीड़न अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा (राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत)

Image
गाजीपुर  राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत की गाजीपुर में की गई समीक्षा बैठक पत्रकारों पर उत्पीड़न सख्त बर्दाश्त नहीं किया जाएगा खुदी न बेच गरीबी में नाम पैदा कर अपने आप में ऊंचा मुकाम पैदा कर आपको बताते चलें आए दिन पत्रकारों के साथ उत्पीड़न हो रहा है पत्रकारों की हत्या की जा रही है पत्रकारों की कलम को रोका जाता है जबकि पत्रकार समाज का आईना होता है और विश्व का चौथा स्तंभ कहे जाने वाला पत्रकार आज गुंडे और माफियाओं के इशारे पर डर कर लिखने का काम करता है जब पत्रकार अपनी कलम से किसी सच्चाई को उजागर करता है तो उसकी कलम को लोग दबाने का काम करते हैं आज उसी कड़ी में गाजीपुर के बिरनो थाना के अंतर्गत काशीनाथ महाविद्यालय में राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत की आवश्यक समीक्षा बैठक की गई जिसमें राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगदीश सिंह, महिला मोर्चा पूनम सिंह राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ0 अशोक चौहान, प्रदेश संगठन मंत्री विनोद कुमार सिंह, पूर्वांचल प्रभारी कलीम आजमी, प्रदेश अध्यक्ष महिला कंचन सिंह, धीरेंद्र सिंह राष्ट्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष, जे0पी0 रावत राष्ट्रीय उपाध्यक...

अखिल भारतीय स्वर्ण महासभा ने बागेश्वर धामव‌ वाले बाबा के समर्थन में किया प्रदर्शन

Image
अखिल भारतीय स्वर्ण महासभा ने बागेश्वर धाम के समर्थन में किया प्रदर्शन अखिल भारतीय शरण महासभा की पूरी टीम ने बागेश्वर धाम वाले धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी महाराज के समर्थन में धरना किया लखनऊ स्थित हजरतगंज जीपीओ चौराहे पर गांधी जी की प्रतिमा के नीचे यह धरना अखिल भारतीय स्वर्ण महासभा के बैनर तले चला जिसमें मुख्य रुप से अखिल भारतीय स्वर्ण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित आशुतोष शुक्ला जी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आचार्य कौशलेंद्र कृष्ण शास्त्री जी महाराज जी राष्ट्रीय संरक्षक महादेव बाबा आदर्श रंजन अवस्थी ज्योतिष सेवा केन्द्र के संस्थापक ज्योतिषाचार्य पंडित अतुल शास्त्री महंत राम उदय दास पंडित सूरज शुक्ला आचार्य हरि शंकर शास्त्री जिला महामंत्री पंडित सूरज शुक्ला आचार्य प्रमोद इत्यादि संतो ने पहुंचकर के इस धरने को सफल बनाया जिसमें सरकार से मांग की गई कि भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित करने के लिए जो जो करना उचित कदम हो वह किया जाए और इस पर आगे कार्यवाही की जाए

जिलाधिकारी ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस समारोह का किया शुभारंभ

Image
*जिलाधिकारी ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस समारोह का किया शुभारंभ।* *लोकतंत्र की मजबूती के लिए अधिक से अधिक मतदान करने हेतु किया प्रेरित।* *नए मतदाताओं एवम् अच्छे कार्य करने वाले बीएलओ को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित।* आज जिलाधिकारी श्री अरुण कुमार ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर डीसीएसके पीजी कॉलेज में आयोजित समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्वलन कर किया। कार्यक्रम के शुभारंभ के उपरांत जिलाधिकारी ने अपने संबोधन में कहा कि प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन किया गया है। मतदान के महत्व को रेखांकित करते हुए उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में सम्मिलित सभी मतदाता अपने मत का प्रयोग अवश्य करें। विशेषकर 18 से 19 वर्ष के नए युवा मतदाताओं को उन्होंने अपने मतदान का अवश्य प्रयोग करने के साथ ही उनसे जुड़े लोगों को भी मतदान हेतु प्रेरित करने को कहा। अपने संबोधन के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि लोकतंत्र के लिए जागरूक मतदाता का होना आवश्यक है। अतः जब भी चुनाव हो, आप अपने मतों का प्रयोग कर योग्य उम्मीदवार चुने, जिससे प्रदेश एवं देश के विकास में अपना योगदान दे सकें।उन्होंने ...

श्रीमद् भागवत कथा श्रवण से जीव को जन्म जन्मांतर के पास दोष समाप्त हो जाता है

Image
श्रीमद भागवत कथा श्रवण से जीव को जन्म जन्मांतर के पाप दोष समाप्त हो जाता है। कौशलेंद्र कृष्ण शास्त्री जी महाराज  श्रीमद भागवत कथा के चौथे दिवस कथा में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव उल्लास पूर्वक मनाया गया। कान्हा स्वरूप में नन्हे से बालक को टोकरी में विराजित कर कथा स्थल से व्यासपीठ पर लाया गया। संगीतमय बधाइयां गाई गईं। श्रद्धालुओं द्वारा प्रभु जन्म पर समर्पित माखन मिश्री का प्रसाद का वितरण हुआ। कथा के विभिन्न प्रसंग और संगीतमय भजनों के साथ कहे गए वृत्तांतों में कथावाचक कौशलेंद्र कृष्ण शास्त्री जी महाराज  ने व्यास पीठ से कहा कि श्रीमद भागवत कथा श्रवण से जीव को जन्म जन्मांतर के दोष समाप्त होकर पुण्य प्राप्त होकर अंततः आत्म की मुक्ति होती है। गुरु की महिमा का बखान करते हुए कहा कि अपने गुरु का अपमान या उनकी अनदेखी ईश्वर को भी अनुचित लगती है और कागभुसुंडी द्वारा ऐसा किए जाने पर भगवान भोले नाथ ने उन्हें शाप दिया। उसकी मुक्ति के लिए स्वर्ग में किए गए यज्ञ में देवराज इंद्र द्वारा राक्षसों को साकल्य का अंश भोग देने के विषय पर उपजे क्रोध से उन पर ब्रह्म हत्या का दोष लगा। ब्रह्म हत्या ...

पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ में एक घायल ,एक फरार ,तमंचा व बाइक बरामद

Image
*पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ एक घायल एक फरार तमंचा व बाइक बरामद*।     ,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,         *मुबारकपुर आजमगढ़* ,  मुबारकपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत दरियाबाद पुल पर  बदमाशों सहित स्थानीय पुलिस में हुई मुठभेड़ खबर है कि थानाध्यक्ष राज कुमार सिंह स्थानीय चौकी प्रभारी राजीव कुमार सिंह अपने हमराही के साथ गश्त चेकिंग कर रहे थे कि मुखबिर खास सूचना मिली थी महीनों से चले आ रहे चोरी सहित भैसो को उठा ले जाकर अन्य स्थान पर बेचने वाला दो गिरोह वाज मोहम्मदाबाद की तरफ से दरियाबाद की पूल पहुंचने वाले हैं मुखबिर खास की सूचना पर 8:15 पर स्थानीय पुलिस ने घेराबंदी की जिसमें दो बाइक सवार आते दिखे पुलिस को देखते ही दोनों तरफ से जवाबी फायरिंग होने लगी जिसमें पुलिस ने एक बदमाश को पैर में गोली मार दी और उसे दौड़ाकर पकड़ा जबकि अंधेरा का लाभ उठाते हुए दूसरा मौके से फरार हो गया पुलिसिया पूछताछ में एक ने अपना नाम सलीम पुत्र निवासी देवा थाना जीयनपुर तो दूसरे का नाम अज्ञात बताया जा रहा है इनके पास से एक अवैध तमंचा एवं बाईक बरामद क...

राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत की मासिक बैठक हुआ संपन्न

Image
आज दिनांक 17 जनबरी 2023,को राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत, की नववर्ष मासिक बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें कुछ नव आगुन्तक पदाधिकारियो का स्वागत किया गया, सभी पत्रकार बन्धुओं का जोरदार स्वागत किया गया है जिसमें, प्रदेश उपाध्यक्ष, माननीय श्री कृष्ण तिवारी उर्फ संजू तिवारी, जिला अध्यक्ष औरैया माननीय श्री राघवेन्द्र सिंह जी, पुष्पेन्द्र सिद्धार्थ जिला उपाध्यक्ष,श्री भूपेन्द्र कुमार नीरज महामन्त्री, पंकज राणावत जिला उपाध्यक्ष, हर्षित सोनी जिला उपाध्यक्ष,सौम्या सिंह, महिला जिला अध्यक्ष, जूली गौतम जिला महामन्त्री, धीरेन्द्र कुशवाह सचिव, अमन मिश्रा कनिष्ठ जिला उपाध्यक्ष, मुहम्मद शाजिद मीडिया प्रभारी,दिलीप कुमार पाण्डेय जिला कोषाध्यक्ष, फिरोज अली संगठन मन्त्री, राम जी शुक्ला कार्यालय प्रभारी,अनुरुद्ध पाठक जिला सचिव,विजय शुक्ला, जिला प्रवक्ता, ममता जिला उपाध्यक्ष, महिला विंग, पूजा जिला सचिव,आदि सभी पत्रकार बन्धुओं का बहुत बहुत धन्यवाद,अनन्त शुभकामनाएं🙏🙏🙏🙏🙏

रामस्वरूप भारती इंटर कॉलेज के बच्चों को दी गई यातायात की जानकारी

Image
*रामस्वरूप भारती इंटर कॉलेज के बच्चों को दी गई यातायात की जानकारी* (पूनम सिंह ब्यूरो चीफ  मऊ क्रान्ति न्यूज) सड़क सुरक्षा माह के दृष्टिगत रामस्वरूप भारती इण्टर कालेज, भींटी मऊ के 132 छात्र एवं छात्राओं के साथ स्काउट गाईड रैली का आयोजन किया गया। स्काउट गाईड रैली में प्रधानाचार्य विजय सिंह व स्काउट मास्टर रमेश सिंह व राजेश तिवारी स्काउट लीडर व वीर प्रताप सिंह स्काउट मास्टर व जयंत सिंह एवं गाईड लीडर श्रीमती पूनम सिंह के साथ रैली रामस्वरूप भारती इण्टर कालेज, भींटी मऊ से बाल निकेतन मोड तक सडक सुरक्षा सम्बन्धी स्काउट गाईड रैली निकाली गयी तथा उपस्थित लोगों को यातायात के नियमों के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई सड़क सुरक्षा संबंधी जानकारी देते हुए बताया गया कि वाहन चलाते समय सीट बेल्ट तथा हेलमेट पहनकर गाड़ी चलाएं और किसी भी दशा में शराब का सेवन कर वाहन न चलाएं।  उक्त कार्यक्रम में श्रीमती कहकशां खातून सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन, अरविन्द कुमार जैशल यात्रीकर अधिकारी, दयानिधि उपाध्याय प्रधान सहायक, यातायात प्रभारी राजेश्वर सिंह के साथ संजय यादव, सौरभ यादव व...