असलहे के दम पर बदमाशों ने देसी शराब के सेल्समैन से दुकान पर ही 35 हजार की लूट

*असलहे के दम पर बदमाशों में देशी शराब के सेल्समैन से दुकान पर ही 35 हजार की लूट*
रानीपुर थाना क्षेत्र के  बस्ती गाव के काझा सलाहाबाद मार्ग पर स्थित एक देशी शराब  के दुकान के सेल्समैन से शनिवार की रात लगभग 9 बजे बाइक सवार तीन बदमाशो ने असलहा दिखा कर बिक्री के 35 हजार रुपये और एक पेटी देशी शराब लेकर फरार हो गए।बस्ती गाव के सरसेना सलाहाबाद मार्ग पर थाना क्षेत्र के ही  अकबरपुर गाव निवासी सतीश कुमार सिंह की देशी शराब की दुकान है।शनिवार की रात 9 के करीब एक बाइक पर सवार तीन बदमाश आये और सेल्समैन रामजीत यादव को असलहा दिखाकर धमकाते हुए दुकान के अंदर घुसे और सेल्स मैन को असलहे के बट से मारपीट कर दुकान में रखे बिक्री के 35 हजार रुपये और एक पेटी देशी शराब लूटकर मौके से फरार हो गये अौर जाते समय बदमाश सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर भी लेते गए । सेल्समैन ने घटना की सूचना दुकान   मालिक सतीश कुमार सिह को दी।दुकान मालिक के द्वारा घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर एडिशनल एसपी त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी, क्षेत्राधिकारी मु0बाद गोहाना अजय विक्रम सिह, थानाध्यक्ष रानीपुर राजेश कुमार प्रभाकर,काझा चौकी इंचार्ज अजित दुबे मौके पर पहुच कर घटना की जांच पड़ताल में जुट गए।दुकान मालिक सतीश कुमार सिंह ने रानीपुर थाने में तीन अज्ञात बदमाशो के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।
*विनय कुमार की खास रिपोर्ट*

Comments

Popular posts from this blog

नियम के विरुद्ध बनाई गई अंतिम ज्येष्ठता सूची निरस्त करने की शिक्षकों ने की पुरजोर मांग

मऊ --नगर मजिस्ट्रेट व मुख्य चिकित्सा अधिकारी के जांच के रिपोर्ट के आधार पर शारदा नारायण हॉस्पिटल के विरुद्ध कार्यवाही प्रारंभ

पत्रकारिता दिवस पर पत्रकारों द्वारा प्रेस क्लब अध्यक्ष का किया गया सम्मान