महाशिवरात्रि के दिन धूमधाम से निकाली शिव बारात

*महाशिवरात्रि के दिन धूमधाम से निकाली शिव बारात* 
रानीपुर क्षेत्र अंतर्गत महाशिवरात्रि के दिन सुबह से हर शिवालयों पर व्रती महिलाओं और कन्याओं का पूजन अर्चन के लिए भीड़ देखने को मिली । महाशिवरात्रि पर खुरहट, बडार, पलिया, रानीपुर, फतेहपुर और काझा शिव मंदिरों पर महिलाओं और कन्याओं के द्वारा भांग, धतूरा, बेल के साथ जल चढ़ाकर शिव जी का पूजन अर्चन किया गया । इसी क्रम में रानीपुर मोड़ से महाशिवरात्रि के दिन शिव बारात की झांकी निकाली गई जो रानीपुर थाना प्रांगण के मंदिर से होते हुए रानीपुर विद्युत केंद्र के अंदर हनुमान मंदिर, रानीपुर गांव में स्थित शिव मंदिर से होते हुए रानीपुर इंटर कॉलेज शिव मंदिर पर लाकर शिव बारात जी झांकी का समापन किया गया । इस दौरान रानीपुर थाना की पुलिस मुस्तैदी से हर शिव मंदिरों पर तैनात रही ।
*विनय कुमार की खास रिपोर्ट*

Comments

Popular posts from this blog

1971 में भारत-पाकिस्तान युद्ध में शहीद कृष्ण चंद्र शाही को बांग्लादेश सरकार ने भेजा सम्मान पत्र वह शहीद स्मृति चिन्ह

मऊ-शारदा नारायण हॉस्पिटल में श्रद्धांजलि सभा, सर्वेश्वरी मुक्तिधाम पर हुआ संस्कार

पुलिस अधीक्षक मऊ द्वारा औचक निरीक्षण कर निर्देशित किया,सभी शिकायतों , अभिलेखों पर त्वरित कार्रवाई हो