समर्सिबल के करंट से युवक की मौत

*समर्सिबल के करंट से युवक की मौत*
 रानीपुर थाना अंतर्गत मंडुसारा के बड़े पुरा में शनिवार को दोपहर के लगभग 3:30 बजे अपने घर का खराब समर्सिबल बना रहे युवक की करंट लगने से मौके पर ही मौत हो गई । 
बताते चलें कि शनिवार की दोपहर लगभग 3:30 बजे शरद कश्यप पुत्र विक्कू कश्यप उम्र 45  अपने ही घर के खराब समर्सिबल को बनाने की कोशिश कर रहे थे । इसी दौरान करंट की चपेट में आने से शरद कश्यप की मौके पर ही मौत हो गई । जिससे पूरे गांव में सनसनी का माहौल बन गया । परिवार वालों का शरद कश्यप की मौत से रो-रोकर बुरा हाल है । घटना की जानकारी होते ही रानीपुर थानाध्यक्ष राजेश कुमार प्रभाकर मय हमराही के साथ मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिए ।
*विनय कुमार की खास रिपोर्ट*

Comments

Popular posts from this blog

नियम के विरुद्ध बनाई गई अंतिम ज्येष्ठता सूची निरस्त करने की शिक्षकों ने की पुरजोर मांग

मऊ --नगर मजिस्ट्रेट व मुख्य चिकित्सा अधिकारी के जांच के रिपोर्ट के आधार पर शारदा नारायण हॉस्पिटल के विरुद्ध कार्यवाही प्रारंभ

पत्रकारिता दिवस पर पत्रकारों द्वारा प्रेस क्लब अध्यक्ष का किया गया सम्मान