मऊ की बेटी डाक्टर एकिका सिंह को दिल्ली में राष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित किया गया

नई दिल्ली में मऊ की बेटी को मिला राष्ट्रीय सम्मान, डॉ. एकिका सिंह बनीं यंग इंस्पायरिंग गायनोकोलॉजिस्ट

नई दिल्ली/ मऊ जनपद की सुप्रसिद्ध स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. एकिका सिंह को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। उन्हें भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्री डॉ. जितेन्द्र सिंह ने "यंग इंस्पायरिंग गाइनकोलॉजिस्ट" पुरस्कार से सम्मानित किया।

यह सम्मान समारोह राजधानी दिल्ली में आयोजित किया गया, जिसमें देशभर से चुनिंदा चिकित्सकों को आमंत्रित किया गया था। डॉ. एकिका सिंह को यह सम्मान उनकी चिकित्सा सेवा, उत्कृष्टता और महिलाओं के स्वास्थ्य क्षेत्र में किए गए उल्लेखनीय कार्यों के लिए दिया गया।

शारदा नारायण ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स के चेयरमैन डॉ. संजय सिंह ने इस गौरवपूर्ण उपलब्धि की जानकारी देते हुए कहा कि यह पूरे मऊ जनपद के लिए गर्व की बात है। उन्होंने डॉ. एकिका की उपलब्धि को चिकित्सा जगत में प्रेरणादायक बताया।

Comments

Popular posts from this blog

1971 में भारत-पाकिस्तान युद्ध में शहीद कृष्ण चंद्र शाही को बांग्लादेश सरकार ने भेजा सम्मान पत्र वह शहीद स्मृति चिन्ह

फैक्ट्री में घुसकर दिनदहाड़े हत्या और लूट की नीयत से किया गया हमला

डाक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्मदिवस रामस्वरूप भारती इंटर कॉलेज शिवजी मठ भीटी के प्रांगण में शिक्षक दिवस के रूप में धूमधाम से मनाया गया।