मधुबन से बड़ी खबर- दो भाजपा नेता में हुई रात 9:00 बजे जमकर मारपीट मौके पर पहुंचे सीओ मधुबन ने किया जमकर डंडा से धुलाई

*म ऊ क्रांति न्यूज*
*मधुबन की बड़ी खबर दो भा ज पा नेतावो मे‌ हुयी‌ रात नौ बजे जमकर मारपीट*
*मौके पर पहुंचे सीओ मधुबन ने किया जय कर डन्डा से धुलाई* 
*अभिषेक‌ सिह का फट गया सर* *बबलू ठठेरा के पैर की हड्डी हुयी फैक्चर*
*देर रात तक चलता रहा हाई प्रोफाईल ड्रामा*
*थाना और अस्पताल पर समर्थकों की भीड*?
मधुबन सिवान सभा क्षेत्र में सियासत के सुत्र की ईबारत लहू से लिखी जाने लगी है नेता मस्त है जनता आपस में लड़कर हो रही पश्त है।
हुआ यूं कि भाजपा नेता अभिषेक सिंह आज शाम अपने साथी भाजपा के मनोनीत सभासद महाप्रसाद के दूकान पर चाय नाश्ता कर रहे थे। दुसरे पक्ष के बबलू ठठेरा का कहना है कि अभिषेक सिंह हमको गाली दे रहे थे हमारा भतीजा सूना‌ मना किया तो अभिषेक सिह‌ मार दिये, बगल में घर होने के कारण बबलू ठठेरा के परिवारी जन अभिषेक सिंह की पिटाई कर दिये। इसकी खबर मनपरवा दुबारी गांव में पहुंची तो अभिषेक सिह‌के परिवारी जन भी आ गये फिर एक बार मार पीट हुआ।इसकी खबर पुलिस को मिली मौके पर सीओ अमित सिंह पहुंचे और जो मिला जमकर पिटाई कर‌ दिये‌।अभिषेक सिह‌का कहना‌ है कि सीओ केवल हमारे सगे भाईयों सहित मुझे बुरी तरह‌ से पीटे जिससे मेरा सर फट गया पूरी तरह सुनियोजित कार्यक्रम था पहले से प्लानिग बनाई गयी थी।।फिर हाल पुलिस‌ दोनो पक्षों को पकड़ कर लाई है
खबर के मुताबिक एक पक्ष से बबलू ठठेरा तथा दुसरे पक्ष से बुरी तरह घायल अभिषेक सिंह तथा उनके तीन भाईयों की डाक्टरी कराकर पुलिस उन लोगों के घर छोड़ दी है
अभी तक किसी पक्ष ने तहरीर नहीं दिया।मामला काफी पेचीदा‌ है। मधुबन बिधान सभा में दो नेताओ में बर्चस्व की लडाई से गांव गांव गुटबंदी शुरु हो गयी है।
कहां जा रहा‌ है कि हर गांव में एक नेता के साथ दबंगों की गोल है। वहीं सत्ता में मन्त्री होने के बाद भी एक नेता जी के कार्यकर्त्ता ‌बूरी तरह पीटे जा रहे हैं। इसके पहले कून्डा गांव का खूनी नजारा सभी लोग देख चुके हैं।जिस तरह से गुटबंदी भाजपा के बीच शुरू हुआ है वह आने वाले कल के लिये शुभ सन्देश नहीं है।स्थानीय स्तर पर उभरते नेता की महत्त्वाकांक्षा ने इस इलाके में तबाही का दौर ला दिया है। मधुबन की सियासत में हर मौके पर मंत्री व क्षेत्र के बिधायक का पल्ला बहुत कमजोर दिख रहा है।

Comments

Popular posts from this blog

नियम के विरुद्ध बनाई गई अंतिम ज्येष्ठता सूची निरस्त करने की शिक्षकों ने की पुरजोर मांग

मऊ --नगर मजिस्ट्रेट व मुख्य चिकित्सा अधिकारी के जांच के रिपोर्ट के आधार पर शारदा नारायण हॉस्पिटल के विरुद्ध कार्यवाही प्रारंभ

पत्रकारिता दिवस पर पत्रकारों द्वारा प्रेस क्लब अध्यक्ष का किया गया सम्मान