राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगदीश सिंह को जयदेश अखबार और चैनल का वाईस हेड नियुक्त किया गया। (पूनम सिंह ब्यूरो चीफ मऊ क्रांति न्यूज़)
राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगदीश सिंह बने ‘जयदेश‘ के वाइस कंट्री हेड। जनपद बलिया के बांसडीह तहसील के रेवती ब्लाक में पत्रकारों का समारोह संपन्न राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत ने बांसडीह तहसील के रेवती ब्लाक स्थित ओझा मैरेज हाल में समारोह सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत शिखा मिश्रा ने सरस्वती वंदना से की। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक शिवशंकर चौहान ने सोशल मीडिया के पत्रकारों की प्रशंसा की। वहीं राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत के संगठन में दिखे भाईचारे के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष जगदीश सिंह को बधाई दी। विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक डा. भोला पाण्डेय के पुत्र शुभ पाण्डेय ने पत्रकारों की सुरक्षा का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा कि खबर के चक्कर में पत्रकारों पर मुकदमें व हत्या तक हो जाती हैं। उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष से सुरक्षा कवच बनाने पर जोर दिया। राष्ट्रीय अध्यक्ष जगदीश सिंह ने कहा कि पत्रकार की कलम में दम होना चाहिए। उन्होंने कहा कि हम नेताओं के निकाले जाने पर कम, बल्कि किसी बेटे ने अपने माता-पिता को घर से निकाल दिया जैसे सामाजिक मुद्दों पर ज्या...