राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगदीश सिंह को जयदेश अखबार और चैनल का वाईस हेड नियुक्त किया गया। (पूनम सिंह ब्यूरो चीफ मऊ क्रांति न्यूज़)
राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगदीश सिंह बने ‘जयदेश‘ के वाइस कंट्री हेड।
जनपद बलिया के बांसडीह तहसील के रेवती ब्लाक में पत्रकारों का समारोह संपन्न राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत ने बांसडीह तहसील के रेवती ब्लाक स्थित ओझा मैरेज हाल में समारोह सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत शिखा मिश्रा ने सरस्वती वंदना से की। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक शिवशंकर चौहान ने सोशल मीडिया के पत्रकारों की प्रशंसा की। वहीं राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत के संगठन में दिखे भाईचारे के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष जगदीश सिंह को बधाई दी। विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक डा. भोला पाण्डेय के पुत्र शुभ पाण्डेय ने पत्रकारों की सुरक्षा का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा कि खबर के चक्कर में पत्रकारों पर मुकदमें व हत्या तक हो जाती हैं। उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष से सुरक्षा कवच बनाने पर जोर दिया। राष्ट्रीय अध्यक्ष जगदीश सिंह ने कहा कि पत्रकार की कलम में दम होना चाहिए। उन्होंने कहा कि हम नेताओं के निकाले जाने पर कम, बल्कि किसी बेटे ने अपने माता-पिता को घर से निकाल दिया जैसे सामाजिक मुद्दों पर ज्यादा लिखते हैं। ‘जयदेश’ के संपादक रामाश्रय सिंह ने कहा कि पत्रकारों को उन गरीबों की आवाज़ बुलंद करनी चाहिए। जिन्हें कोई नहीं पूछता। अर्थात समाजहित में लेखनी उपयोग करना चाहिए। राष्ट्रीय अध्यक्षा पूनम सिंह ने इस मौके पर खुशी का इज़हार किया। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता के क्षेत्र में यह एक बेहतरीन पहल है। राष्ट्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष धीरेंद्र सिंह ‘शक्ति’ ने बलिया के पत्रकारों की सराहना की। इस दौरान राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगदीश सिंह को ‘जयदेश‘ समूह का वाइस कंट्री हेड नियुक्त किया गया। ‘जयदेश‘ समूह के चेयरमैन आशुतोष, एमडी सुमित, संपादक रामाश्रय सिंह व उत्तर प्रदेश व बिहार के स्टेट हेड धीरेंद्र सिंह ‘शक्ति’ ने प्रशस्ति पत्र व मोमेंटो देकर जगदीश सिंह को सम्मानित किया। मुरली मनोहर पाण्डेय ने संपादक के तौर पर अपनी पुरानी यादें साझा की। देश की स्वतंत्रता में गणेश शंकर विद्यार्थी की पत्रकारिता का स्मरण कराया। प्रदेश अध्यक्ष डा. अशोक चौहान ने पत्रकारों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। जिलाध्यक्ष दुर्गा शंकर सिंह ने आए हुए सभी लोगों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित कर आभार जताया। कार्यक्रम का संचालन मंडल प्रभारी गिरीश मिश्रा ने किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महिला विंग कंचन सिंह, जिलाध्यक्ष महिला विंग डा. विजया वर्मा, अंजू देवी, राजकुमार जायसवाल, जिला पंचायत सदस्य राणा प्रताप यादव, रेवती थानाध्यक्ष संजय कुमार, मंडल अध्यक्ष हरिनारायण सिंह, तहसील अध्यक्ष पिन्टू तलवार, सुरेंद्र सिंह, शुभ नारायण पाण्डेय जिला उपाध्यक्ष, सैयद सेराज अहमद जन संपर्क प्रभारी व रसड़ा तहसील अध्यक्ष, शब्बीर अहमद, ओम प्रकाश सिंह, विनोद सिंह, पंकज कौशिक, अनूप कुमार सिंह, अनुज कुमार यादव, पवन कुमार, कमलेश ओझा, संजय वर्मा, संजीव कुमार सिंह, पंकज मास्टर, चंदन सिंह, जितेंद्र प्रताप सिंह, दुर्गेश शर्मा , सूरज कुशवाहा, विनोद कुमार सोनी, रिज़वान पठान, श्रीमन उपाध्याय, अजय कुमार सहित बड़ी संख्या में पत्रकार बंधु उपस्थित रहे।
Comments
Post a Comment