मऊ --एंबुलेंस चालक ने मृतक के परिवार से लिया ₹3300 का वायरल वीडियो पर एंबुलेंस चालक को जिला अधिकारी मऊ ने किया निलंबित



आज दिनांक 15.05.2021 को एक विडियो वायरल हो रहा था कि कोविड-19 संक्रमित मृतक के लाश के परिवहन हेतु एम्बुलेंस संख्या UP41 G 3738 के चालक द्वारा मृतक के परिजनों से मु0 3,300.00 रूपये (तीन हजार, तीन सौ रूपये) लिए गए। श्री अमित सिंह बंसल, जिलाधिकारी, मऊ के निर्देश पर तत्काल एम्बुलेंस संख्या UP41 G 3738 के चालक श्री बादशाह राम को निलम्बित कर दिया गया है एवं प्रकरण की जांच हेतु कमेटी गठित की गयी हैै। जांच रिपोर्ट प्राप्त होते हुए अपचारी के विरूद्ध सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कराते हुए कठोर विधिक कार्यवाही भी की जाएगी। श्री अमित सिंह बंसल, जिलाधिकारी, मऊ द्वारा बताया गया कि शासन के निर्देश के क्रम में राजकीय एम्बुलेंस की सेवा पूर्णतः निःशुल्क है।

Comments

Popular posts from this blog

नियम के विरुद्ध बनाई गई अंतिम ज्येष्ठता सूची निरस्त करने की शिक्षकों ने की पुरजोर मांग

मऊ --नगर मजिस्ट्रेट व मुख्य चिकित्सा अधिकारी के जांच के रिपोर्ट के आधार पर शारदा नारायण हॉस्पिटल के विरुद्ध कार्यवाही प्रारंभ

पत्रकारिता दिवस पर पत्रकारों द्वारा प्रेस क्लब अध्यक्ष का किया गया सम्मान