बलिया का चर्चित खाद्यान्न घोटाला, पूर्व ब्लाक प्रमुख व निपानिया के तत्कालीन सेक्रेटरी तुलसीराम समेत तीन गिरफ्तार

*बलिया का चर्चित खाद्यान्न घोटाला : पूर्व ब्लाक प्रमुख व निपनिया के तत्कालीन सेक्रेटरी तुलसीराम समेत तीन गिरफ्तार*



बलिया। मनियर क्षेत्र मे सन 2002 से 2006 के बीच संपूर्ण ग्रामीण रोजगार योजना के तहत खाद्यान्न वितरण में करोड़ों रुपए के घोटाले में आर्थिक अपराध शाखा बाराणसी (ईओडब्लू) की टीम ने मनियर थाना क्षेत्र अंतर्गत तत्कालीन ब्लाक प्रमुख मनियर प्रभुनाथ पटेल, मानिकपुर के कोटेदार ऋषिदेव सिंह व तत्कालीन सेक्रेटरी निपनिया निवासी तुलसी राम को मनियर पुलिस के सहयोग से शुक्रवार को हिरासत में ले ली। आरोपियों की गिरफ्तारी से मनियर थाना क्षेत्र में हड़कंप मच गया। इनके परिजन मनियर थाने पर पहुंच गए, लेकिन ईओडब्लू की टीम पर इसका कोई असर नहीं पड़ा। 

ईओडब्लू के इंस्पेक्टर कृष्ण मुरारी मिश्रा ने सिर्फ इतना ही कहा कि खाद्यान्न घोटाला का मामला है। थानाध्यक्ष मनियर शैलेश सिंह ने कहा कि तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पंच देव तिवारी निवासी रामपुर पूरब तत्कालीन सेक्रेटरी की मृत्यु हो चुकी है। इसके अलावा भुनाथ पटेल, ऋषि देव सिंह, तुलसीराम की गिरफ्तारी हुई है।

बताते चलें कि इस खाद्यान्न घोटाले में आईएएस अधिकारी, डीएसओ, तहसीलदार, सीडीओ, पीडी, वीडियो, कोटेदार समेत  6055 लोगों पर गबन का मुकदमा दर्ज हुआ था। जिसमें बलिया जनपद के 17 ब्लाकों के कोटेदार, अधिकारी व कर्मचारी आरोपित हुए थे। बताते चलें कि कुछ दिन पूर्व विधानसभा की आश्वासन समिति की बैठक में बलिया और जौनपुर में हुए घोटाले की जांच तथा उसमें कार्रवाई की समीक्षा हुई थी।

Comments

Popular posts from this blog

नियम के विरुद्ध बनाई गई अंतिम ज्येष्ठता सूची निरस्त करने की शिक्षकों ने की पुरजोर मांग

मऊ --नगर मजिस्ट्रेट व मुख्य चिकित्सा अधिकारी के जांच के रिपोर्ट के आधार पर शारदा नारायण हॉस्पिटल के विरुद्ध कार्यवाही प्रारंभ

पत्रकारिता दिवस पर पत्रकारों द्वारा प्रेस क्लब अध्यक्ष का किया गया सम्मान