बलिया --भ्रष्टाचार और बेईमानी के बीच इमानदारी की मिसाल पेश किया जन सेवा केंद्र के संचालक विकास गुप्ता ने



गड़वार(बलिया):
वर्तमान समय में जहाँ  समाज में भ्रष्टाचार व बेईमानी व्याप्त है।वहीं स्थानीय कस्बा के मुख्य बाजार में स्थित जनसेवा केंद्र संचालक ने ईमानदारी का परिचय देते हुए एक दिन के बाद ग्राहक को उसके दस हजार रुपए लौटाकर समाज में ईमानदारी की नजीर पेश किया है।
गौरतलब है कि गत गुरुवार को कस्बा निवासी ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष सौरभ कुमार ने अपने भतीजे प्रखर को बीस हजार रुपए किसी के खाते में भेजवाने के लिए दिए उनका भतीजा कस्बा के मुख्य बाजार स्थित एक जनसेवा केंद्र पर जाकर  उक्त कार्य के लिए बीस हजार रुपए जनसेवा केंद्र के संचालक विकास गुप्ता को दे दिया।विकास ने दी हुई धनराशि को अपने कैश काउंटर में रख दिया।संयोगवश खाता नंबर सही नहीं होने की दशा में रुपया भेजा नहीं जा सका।इस पर जनसेवा केंद्र संचालक ने कैश काउंटर से रुपया निकालकर दे दिया।प्रखर ने बिना गिने हुए रुपया को अपने पास रखकर घर आ बिस्तर के नीचे रख दिया।इसके अगले दिन सौरभ कुमार ने जब रुपए को गिना तो मात्र दस हजार रुपए ही था।इस पर उन्होंने अपने भतीजे से बाकी दस हजार रूपए के बारे में पूछे।प्रखर को याद आया कि उसने बिना गिने ही रुपए को अपने पास रख लिया था।संकोचवश उसने जनसेवा केंद्र संचालक को बताया कि मात्र दस हजार रुपए ही हैं आप एक बार अपना लेनदेन का रजिस्टर देख लें।पूरे वाक्या के बाद जनसेवा केंद्र के संचालक विकास गुप्ता ने प्रखर को पूरा दिलासा देते हुए अपने घर पर रखे लेनदेन के रजिस्टर का मिलान किया तो उसके पास दस हजार रुपए अधिक मिले।उसने ग्राहक प्रखर को दस हजार रुपए लौटा दिया।
इस जनसेवा केंद्र संचालक विकास की ईमानदारी की चर्चा पूरे गांव में हो रही है।

Comments

Popular posts from this blog

नियम के विरुद्ध बनाई गई अंतिम ज्येष्ठता सूची निरस्त करने की शिक्षकों ने की पुरजोर मांग

मऊ --नगर मजिस्ट्रेट व मुख्य चिकित्सा अधिकारी के जांच के रिपोर्ट के आधार पर शारदा नारायण हॉस्पिटल के विरुद्ध कार्यवाही प्रारंभ

पत्रकारिता दिवस पर पत्रकारों द्वारा प्रेस क्लब अध्यक्ष का किया गया सम्मान