समाजसेवी ने राहगीरों के लिए किया पेयजल की उत्तम व्यवस्था

*स्थान। सुल्तानपुर उत्तर प्रदेश* 



 *युवा समाजसेवी ने राहगीरों के लिए* *किया पेयजल की उत्तम* *व्यवस्था।* 
स्टूडेंट्स फेडरेशन आफ इंडिया (एस एफ आई)सुल्तानपुर के द्वारा कटका खानपुर के अंदर (रेलवे क्रासिंग) के बगल में भीषण गर्मी से निजात हेतु हजारों राहगीरों  के लिए  जल का स्टाल लगाया ।           इस मौके पर उपस्थित एस एफ आई  के जिला मंत्री सौरभ मिश्र ने कहा कि पेयजल के लिए सबका अधिकार होना चाहिए , गर्मी के दिनों में खासकर जब इस तरीके की गर्मी पड़ रही है तथा तापमान 40 डिग्री के ऊपर रह रहा है तो ऐसे में प्रशासन को  चाहिए कि जगह जगह प्याऊ का इंतजाम कराएं ।ताकि राहगीर अपनी प्यास बुझा सके और किसी को कोई दिक्कत ना हो। इस चीज को संज्ञान में लेते हुए एसएफआई ने जल स्टाल लगाकर जनता को यह संदेश दिया कि एस एफ आई द्वारा लोगों के बीच मे हमेशा उनके  सवालों  व उनके मुद्दों को उठाती आ रही है । उनकी समस्याओं को हमेशा प्रशासन के सामने रखने का भी प्रयास करती रही है । हर तरह बढ़कर संभव प्रयास भी करती है । तो इसकी क्रम में जिला प्रशासन से मांग करते हैं  कि सुलतानपुर जिले में हर जगहों पर हर एक निश्चित दूरी पर   प्याऊं का इंतजाम किया   जाए । ताकि राहगीरों को गर्मी में किसी प्रकार की कोई दिक्कत न हो । इस मौके उपस्थित - सुधीर यादव , अंकुर मिश्र , विपिन प्रजापति , हिमांशु सिंह , शिव सागर ,बृजेश गौड़ , दीपक , छोटू आदि लोग मौजूद रहे ।

Comments

Popular posts from this blog

नियम के विरुद्ध बनाई गई अंतिम ज्येष्ठता सूची निरस्त करने की शिक्षकों ने की पुरजोर मांग

मऊ --नगर मजिस्ट्रेट व मुख्य चिकित्सा अधिकारी के जांच के रिपोर्ट के आधार पर शारदा नारायण हॉस्पिटल के विरुद्ध कार्यवाही प्रारंभ

पत्रकारिता दिवस पर पत्रकारों द्वारा प्रेस क्लब अध्यक्ष का किया गया सम्मान