जिला अधिकारी मऊ द्वारा निर्माणाधीन चिरैयाकोट- मोहम्मदाबाद -घोसी -मधुबन मार्ग के छूटे हुए भाग के हो रहे सुदृढ़ीकरण कार्य का निरीक्षण किया गया

दिनांक 28.07.2021, जनपद-मऊ।

श्री अमित सिंह बंसल, जिलाधिकारी, मऊ द्वारा निर्माणाधीन चिरैयाकोट-मुहम्मदाबाद-घोसी- मधुबन मार्ग के छूटे हुए भाग के हो रहे सुदृढ़ीकरण कार्य का निरीक्षण किया गया। कुल 11.940 कि.मी. लम्बाई में सुदृढ़ीकरण तथा लगभग 4 कि.मी. लम्बाई में चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य प्रस्तावित है। इस कार्य हेतु कुल 1852.36 लाख रूपये की धनराशि स्वीकृत है। निरीक्षण में जिलाधिकारी श्री अमित सिंह बंसल द्वारा पाया गया कि लगभग 5 कि.मी. लम्बाई में सुदृढ़ीकरण का कार्य कराया जा चुका है। परन्तु अवशेष लगभग 4 कि.मी. लम्बाई (बलुआ पोखरा से घोसी तक) कोई कार्य नहीं कराया गया है। जबकि कार्य को पूर्ण करने की निर्धारित समय सीमा माह सितम्बर 2021 है जिसके निर्धारित मासिक लक्ष्यों की पूर्ति नहीं की गयी है। जिससे कि जन सामान्य को काफी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। श्री अमित सिंह बंसल जिलाधिकारी मऊ द्वारा इस पर घोर अप्रसन्नता व्यक्त की गयी तथा सम्बन्धित ठेकेदार के विरूद्ध धनराशि कटौती प्रस्ताव पारित करने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान सी.एल.सोनकर उपजिलाधिकारी घोसी, श्री प्रेम चन्द लाल तहसीलदार-घोसी, सहायक अभियन्ता अभियन्ता लोक निर्माण विभाग-मऊ, उपस्थित थे।

Comments

Popular posts from this blog

नियम के विरुद्ध बनाई गई अंतिम ज्येष्ठता सूची निरस्त करने की शिक्षकों ने की पुरजोर मांग

मऊ --नगर मजिस्ट्रेट व मुख्य चिकित्सा अधिकारी के जांच के रिपोर्ट के आधार पर शारदा नारायण हॉस्पिटल के विरुद्ध कार्यवाही प्रारंभ

पत्रकारिता दिवस पर पत्रकारों द्वारा प्रेस क्लब अध्यक्ष का किया गया सम्मान