गाजीपुर--महुआ बाग स्थित श्री हंस योग आश्रम परिसर में श्रद्धालुओं द्वारा मनाया गया गुरु पूजा पर्व
महुआ बाग स्थित श्री हंस योग आश्रम परिसर में श्रद्धालुओं द्वारा मनाया गया गुरु पूजा पर्व। गाजीपुर जनपद के विभिन्न स्थानों पर बड़े हर्षोल्लास के साथ गुरु पूर्णिमा पर्व मनाया गया। इसी क्रम में शहर के मोहल्ला महुआ बाग कचहरी रोड स्थित श्री हंस योग आश्रम परिसर में गुरु पर्व पर श्रद्धालुओं ने अपने गुरु महाराज का पूजन अर्चन कर अपने जीवन को धन्य बनाया। साथ ही मानव धर्म के प्रणेता सद्गुरु सतपाल महाराज के कृपा पात्र शिष्य व आश्रम प्रभारी महात्मा सू कर्मा नंद ने सर्वप्रथम अपने सद्गुरु सतपाल महाराज के चित्रपट पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित करके सत्संग का आयोजन शुरू किया। सत्संग की शुरुआत आकाशवाणी के लोकप्रिय बिरहा गायक दुखन्ती यादव ने गुरु वंदना से शुरुआत किया उसके बाद राम लखन, मंजू देवी, जामवंती देवी ने गुरु महिमा के माध्यम से भजन प्रस्तुत किया जिसे सुनकर श्रद्धालु मस्ती में झूम उठे साथ ही सतगुरु देव महाराज की जय के नारों से आश्रम गुंजायमान कर दिया। इसके बाद महात्मा सू कर्मा नंद ने गुरु महिमा पर प्रकाश डालते हुए श्रद्धालुओं को बताया की गुरु शब्द 2 अक्षरों से सुशोभित है पहला गु और दूसरा रू गू का अर्थ है अंधकार रू का अर्थ है प्रकाश। जो अंधकार से प्रकाश में ला दे उसको गुरु शब्द से संबोधित किया जाता है। वर्तमान समय में मानव धर्म के प्रणेता सद्गुरु सतपाल महाराज ही इस गोल के निकाल से हम सबको अंधकार से प्रकाश में लाकर भक्ति मार्ग पर पहुंचा सकते हैं। सद्गुरु का स्थान भगवान से भी कई गुना ऊंचा है इसका प्रमाण श्रीरामचरितमानस के पुस्तक में कहा गया है की एक बार हर मंदिर जपत रहो शिव नाम गुरु आया हूं अभिमान थे कुछ नहीं किन् प्रणाम। इसका प्रमाण श्रीरामचरितमानस के उत्तरकांड में अंकित है। श्री राम श्री कृष्ण ने शिक्षा दीक्षा दो-दो गुरुओं का सेवा करके शिक्षा दीक्षा ग्रहण किया । जो आज भी भगवान के रूप में पूजे जाते हैं।
इस अवसर पर मुख्य रूप से अवधेश चौबे, जिला प्रधान किशोर यादव, राम लखन, जोखन प्रजापति फूलमती देवी माधुरी सिंह मंजू देवी अमरनाथ कन्हैया गुप्ता रमाशंकर यादव शकुंतला देवी शोभा देवी शीला देवी पारसनाथ झूलन यादव राम सिंह यादव कृष्णा त्रिवेदी उर्फ बुधन आदि रहे
Comments
Post a Comment