थानों में नहीं हो रही सुनवाई ,बढ़ रहे अपराधों की संख्या
थानों में नही हो रही सुनवाई इसी लिए अपराधों में बाढ़ आ रही हैं
योगी सरकार जहाँ हर गरीब मजलूम को न्याय देने की बात कहती है वही उनकी मित्र पुलिस है कि शत्रु पुलिस का रोल अदा कर रही है l
खबर उत्तर प्रदेश के जनपद उन्नाव के थाना असोहा के गाँव बेहटा का है जहाँ एक दलित परिवार अपने ही भाई की दंबगई से इस कदर परेशान है कि वो अपना घर बार झोड़ने को मजबूर हो रहा है l
वीओ/-
बेहटा गाँव निवासी दलित महिला कुसमा उसका पति सुनील व जेठ राजेन्द्र प्रसाद को उसका भाई देवीदिन व उसके तीन लड़को ने बुरी तरह से मारपीट कर लहूलुहान कर दिया था l दबंगो की दंबगई का आलम देखो आठ माह की गर्भवती कुसुमा के पेट पर लात मारकर उसे लहूलुहान कर दिया था l
आपसी सम्पति का यह विवाद यह साल2018 से लगातार प्रचलित है l वही असोहा पुलिस है कि दोनों पझो का मुकदमा तो दर्ज कर लिया लेकिन पीड़ित परिवार का मुकदमा मामूली धाराओं में दर्ज कर दबंगो की दबंगई को और बढ़ावा दे दिया l घटना के बाद से पीड़ित परिवार लगातार पुलिस चौकी कालू खेड़ा से लेकर पुलिस कप्तान आन्नद कुलकर्णी की चौखट की ठोकरे खा रहा है l
वीओ/-
आरोपी देवीदीन अपने बेटों संग मिलकर जन्म देनी वाली अपनी मां को भी गालियां देकर मारता पीटता है l
जमीनी विवाद में आरोपी पुलिस को गुमराह करने के लिए न्यायालय में मुकदमा विचाराधीन बताकर बच निकलता है l
पीड़ित के मुताबिक देवीदीन pwd में वेलदारी के पद पर नौकरी करता है और पुलिस की सेवा में लगा रहता है पुलिस वालों से जान पहचान होने के कारण पुलिस आरोपियों के खिलाफ कोई कार्यवाही करने की बजाए उनको अपना सरांझन दे रही है l क्या पुलिस कोई बड़ी घटना का इंतजार कर रही है या फिर सगे खून से खून की हत्या करने के बाद ही कोई कार्यवाही करेगी l
पीड़ित परिवार का कहना है कि अगर न्याय नही मिला तो पुलिस कप्तान ऑफिस के बाहर आत्मदाह कर लूंगा l
अब देखना होगा कि कुम्भकर्ण की नींद सोई हुवी योगी महराज की मित्र पुलिस कब नींद से जागती है और कब पीड़ित परिवार के साथ न्याय करती है l
आसिफ खान की खास रिपोर्ट
Comments
Post a Comment