3 वर्षीय बच्चे की दीवार में डूबने से हुई मौत

संवाददाता सदावृज राजभर बिलरियागंज आजमगढ़,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
तीन वर्षीय बच्ची की दीवार में दबने से हुई मौत
 

आजमगढ़ के जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के भुवना खुर्द ग्राम पंचायत के बागपुर में एक तीन वर्षीय बच्ची की दीवार से दबकर रविवार दोपहर 12:30 बजे मौत हो गई तो वही दो सगी बहनें गंभीर रूप से घायल परिजनों के जानकारी के अनुसार बताया गया कि भुवना खुर्द ग्राम पंचायत के बागपुर में माया (27)निवासी ग्राम धरवारा थाना क्षेत्र जहानागंज जनपद मऊ अपने तीन बच्चियों के साथ 4 महीने से अपने मायके में रह रही थी और गर्भवती थी मायके में बच्चे की पैदाइस के समय देखभाल के लिए मायके में आई हुई थी। रविवार की दोपहर 12:30 बजे अपने घर के पास टिनशेड में चारपाई पर एक बच्ची सोनम उम्र 3 साल सो रही थी वही चारपाई पर पास में माया अपने दो बच्चों साक्षी उम्र 4 साल और छोटी बच्ची स्नेहा उम्र डेढ़ साल को खाना खिलाने के पश्चात पानी लेने के लिए हैंड पंप पर गई हुई थी। उसी समय कच्ची मिट्टी की दीवाल गिर गई। जिसमें तीनों बच्चे दब गए चिल्लाते हुए भागकर पहुंची और दो बच्चों को निकाल लिया मिट्टी में देर तक दब जाने से उसकी बीच वाली बच्ची सोनम की मौके पर ही मौत हो गई वही बड़ी बच्ची साक्षी गंभीर रूप से घायल है।
जिसका मुहम्मदाबाद के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है वही छोटी बच्ची स्नेहा को भी चोट आई हुई है। माया के पति दिल्ली रहकर जीविकोपार्जन के लिए कार्य करते हैं ग्राम प्रधान राणा प्रताप यादव की सूचना पर लेखपाल इस्तेखार अहमद ने पहुंचकर रिपोर्ट लगाई वहीं सगड़ी तहसील दार रामानुज शुक्ला ने कहा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट के उपरांत दैवी आपदा राहत से मदद दी जाएगी ग्राम प्रधान की सूचना पर जीयनपुर पुलिस ने पंचनामा के उपरांत छोटी बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Comments

Popular posts from this blog

नियम के विरुद्ध बनाई गई अंतिम ज्येष्ठता सूची निरस्त करने की शिक्षकों ने की पुरजोर मांग

मऊ --नगर मजिस्ट्रेट व मुख्य चिकित्सा अधिकारी के जांच के रिपोर्ट के आधार पर शारदा नारायण हॉस्पिटल के विरुद्ध कार्यवाही प्रारंभ

पत्रकारिता दिवस पर पत्रकारों द्वारा प्रेस क्लब अध्यक्ष का किया गया सम्मान