वाहन की चपेट में आने से साइकिल सवार की मौत

संवाददाता सदावृज राजभर की खास रिपोर्ट,,,,,,,,,
वाहन की चपेट में आने से साइकिल सवार की मौत आजमगढ़।: फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ-बलिया मार्ग पर अमनाबाद गांव के समीप बुधवार की रात 10 बजे अज्ञात वाहन की चपेट में आने से साइकिल सवार व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया।
 शेखपुर पिपरी गांव निवासी श्यामबाबू यादव किसी काम से बुधवार को साइकिल से शाहगंज बाजार गए थे। वहां से वापस आते समय अमनाबाद के समीप किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से घटनास्थल पर ही मौत हो गई। उनकी जेब से मिले मोबाइल से लोगों ने पुलिस को सूचना दी।मौके पर पहुंची पुलिस ने हादसे के बारे में स्व
परिजनों को बताया तो परिवार के लोग आनन फानन में पहुंचे।
मृतक के तीन बच्चे अंशिका (13), प्रियांश (11) तथा प्रिया (6) हैं। पत्नी सरिता का रो-रोकर बुरा हाल था।परिवार वालों के अनुसार श्यामबाबू वाहन चालक थे और उसी के भरोसे परिवार का भरण-पोषण करते थे।

Comments

Popular posts from this blog

नियम के विरुद्ध बनाई गई अंतिम ज्येष्ठता सूची निरस्त करने की शिक्षकों ने की पुरजोर मांग

मऊ --नगर मजिस्ट्रेट व मुख्य चिकित्सा अधिकारी के जांच के रिपोर्ट के आधार पर शारदा नारायण हॉस्पिटल के विरुद्ध कार्यवाही प्रारंभ

पत्रकारिता दिवस पर पत्रकारों द्वारा प्रेस क्लब अध्यक्ष का किया गया सम्मान