निजामाबाद क्षेत्र से चुराई गई बैटरी बरामद चोर भी चढ़ा पुलिस के‌ हत्थे

संवाददाता सदावृज राजभर की खास रिपोर्ट,,,,,,,,,,,,,
निजामाबाद क्षेत्र से चुराई गई बैटरी बरामद, चोर भी चढ़ा पुलिस के हत्थे
आजमगढ़। देवगांव कोतवाली एवं सरायमीर थाना क्षेत्र में पुलिस ने चुराई गई बैटरी व तमंचे के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।
आजमगढ़। देवगांव कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र के सराय ग्राम के पास गुरुवार को चुराई गई बैटरी के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया। बरामद बैटरी बीते मंगलवार की रात क्षेत्र के निजामताबाद निवासी रामानंद तिवारी के घर से चुराई गई थी। इस मामले में पकड़े गए अवनीश पांडेय पुत्र जयानंद पांडेय ग्राम हैबतपुर तथा विजयी तिवारी पुत्र स्व. सत्यनारायण तिवारी ग्राम नियामताबाद कोतवाली क्षेत्र देव गांव के निवासी बताए गए हैं। इसी क्रम में सरायमीर थाने की पुलिस ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान स्थानीय कस्बा स्थित एक ढाबे के पास 315 बोर तमंचा व कारतूस के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया। पकड़ा गया वीरेंद्र राजभर पुत्र रामदीन जौनपुर जिले के शाहगंज कोतवाली अंतर्गत अशरफपुर उसरहटा गांव का निवासी बताया गया है।"

Comments

Popular posts from this blog

नियम के विरुद्ध बनाई गई अंतिम ज्येष्ठता सूची निरस्त करने की शिक्षकों ने की पुरजोर मांग

मऊ --नगर मजिस्ट्रेट व मुख्य चिकित्सा अधिकारी के जांच के रिपोर्ट के आधार पर शारदा नारायण हॉस्पिटल के विरुद्ध कार्यवाही प्रारंभ

पत्रकारिता दिवस पर पत्रकारों द्वारा प्रेस क्लब अध्यक्ष का किया गया सम्मान