छात्रा के साथ छेड़खानी के आरोप में युवक गिरफ्तार

संवाददाता सदावृज राजभर की खास रिपोर्ट,,,,,,,,,,,,,,,

छात्रा के साथ छेड़खानी के आरोप में युवक गिरफ्तार 

आजमगढ़ । मेंहनगर थाने की पुलिस ने  छात्रा के साथ छेड़खानी करने के मुकदमे में फरार चल रहे आरोपित युवक को खुंदनपुर गांव के मुख्य सड़क के समीप से बुधवार की सुबह गिरफ्तार कर लिया। 
 मेंहनगर थाना क्षेत्र की निवासी एक 17 वर्षीया  छात्रा बीते दिन कोचिंग पढ़कर घर जा रही थी। आरोप है कि रास्ते में एक युवक ने उक्त छात्रा के साथ छेड़खानी करने लगा। प्रतिरोध करने पर आरोपित युवक ने छात्रा को जाति सूचक शब्दों का प्रयोग किया। इस संबंध में छात्रा के मामा ने 27 सितंबर को मेंहनगर थाना में आरोपित युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। मेंहनगर थाने के सब इंस्पेक्टर मोहम्मद आसिफ ने बुधवार की सुबह आरोपित युवक को खुंदनपुर गांव के मुख्य सड़क से गिरफ्तार कर लिया। पकड़ा गया युवक नदीम पुत्र मुफीद ग्राम खुन्दनपुर थाना मेंहनगर का निवासी है।

Comments

Popular posts from this blog

नियम के विरुद्ध बनाई गई अंतिम ज्येष्ठता सूची निरस्त करने की शिक्षकों ने की पुरजोर मांग

मऊ --नगर मजिस्ट्रेट व मुख्य चिकित्सा अधिकारी के जांच के रिपोर्ट के आधार पर शारदा नारायण हॉस्पिटल के विरुद्ध कार्यवाही प्रारंभ

पत्रकारिता दिवस पर पत्रकारों द्वारा प्रेस क्लब अध्यक्ष का किया गया सम्मान