हाईटेंशन तार के चपेट में आने से युवक झुलसा

संवाददाता सदावृज राजभर की खास रिपोर्ट,,,,,,,,,,,,,,,,,,
हाईटेंशन तार के चपेट में आने से युवक झुलसा

–मामला जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के मेघईखास का

रौनापार ।आजमगढ़। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के मेघईखास गांव निवासी युवक अभिनंदन बुधवार को सुबह करीब आठ बजे हाईटेंशन तार की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। परिजनों ने आनन-फानन में जिले एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया है। परिजनों ने बताया कि गांव के बाहर 11,000 वोल्ट का तार गया हुआ है। रात में तार टूट कर पेड़ पर लटक गया। सुबह ग्रामीणों ने इसकी सूचना विद्युत उपकेंद्र जीयनपुर को दी और तार को सुरक्षित स्थान पर रखने के लिए कहा। ग्रामीणों का कहना है कि सूचना देने पर ब्रेक डाउन कर विभाग के कर्मचारी पहुंच गए। कर्मचारियों के सामने ही अभिनंदन सिंह तार को एक तरफ रख रहा था। उसी समय तार में विद्युत प्रवाहित होने लगी और वह करेंट की चपेट में आने से झुलस गया। विद्युत कर्मियों की लापरवाही के प्रति ग्रामीणों में आक्रोश है।

Comments

Popular posts from this blog

नियम के विरुद्ध बनाई गई अंतिम ज्येष्ठता सूची निरस्त करने की शिक्षकों ने की पुरजोर मांग

मऊ --नगर मजिस्ट्रेट व मुख्य चिकित्सा अधिकारी के जांच के रिपोर्ट के आधार पर शारदा नारायण हॉस्पिटल के विरुद्ध कार्यवाही प्रारंभ

पत्रकारिता दिवस पर पत्रकारों द्वारा प्रेस क्लब अध्यक्ष का किया गया सम्मान