पोखरी में अज्ञात व्यक्ति का उतराया हुआ मिला शव

संवाददाता सदावृज राजभर की खास रिपोर्ट,,,,,,,

पोखरे में अज्ञात व्यक्ति का उतराया हुआ मिला शव 
 
 



, आजमगढ़। गंभीरपुर थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर मंगई नदी के समीप स्थित पोखरे में बुधवार सुबह अज्ञात व्यक्ति का शव उतराया हुआ मिला। शव की शिनाख्त न हो पाने से पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई पूरी कर शव को जिला अस्पताल भेज दिया। 
 मोहम्मदपुर कस्बा के समीप मंगई नदी स्थित है। मंगई नदी के समीप ही एक पोखरा है। बुधवार की सुबह क्षेत्र के ग्रामीण पोखरे की ओर शौच के लिए गए थे। ग्रामीणों ने पोखरे में एक व्यक्ति के शव को उतराया हुआ देखा तो सन्न रह गए। ग्रामीणों की सूचना पर गंभीरपुर थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। ग्रामीणों की मदद से शव को पुलिस ने पोखरे से बाहर निकलवाया और शिनाख्त कराने का प्रयास किया। काफी देर बाद भी शव की शिनाख्त नहीं हो सकी थी

Comments

Popular posts from this blog

मऊ-शारदा नारायण हॉस्पिटल में श्रद्धांजलि सभा, सर्वेश्वरी मुक्तिधाम पर हुआ संस्कार

मऊ की बेटी डाक्टर एकिका सिंह को दिल्ली में राष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित किया गया

विभिन्न देशों में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले प्रतिनिधि मंडलों में से मऊ से राजीव राय थे, लौट कर आने पर प्रधानमंत्री जी से मिले और साझा किया ----