मऊ जनपद की समाज सेविका पूजा राय ने थामा कांग्रेस का दामन, चुनाव आते ही राजनीतिक सरगर्मियां तेज
*जनपद की सुप्रसिद्ध समाज सेविका पूजा राय ने थामा कांग्रेस का दामन।*
*चुनाव आते ही राजनैतिक सरगर्मियां हुई तेज।*
मऊ - जनपद की प्रसिद्ध समाज सेविका पूजा राय ने आज कांग्रेस पार्टी की आधिकारिक सदस्यता ली। इस अवसर पर कांग्रेस कमेटी मऊ के जिलाध्यक्ष इंतेखाब आलम ने कहा कि पूजा राय के सक्रिय राजनीति में आने से पार्टी को एक बहुत बड़ा सदस्य प्राप्त हुआ है। जिलाध्यक्ष द्वारा श्रीमती राय के बारे में जानकारी देते हुए बताया गया कि इनके परिवार का पहले से ही कांग्रेस पार्टी को जनपद में आगे बढ़ाने का विशेष योगदान रहा है तथा श्रीमती राय कांग्रेस पार्टी में नही वरन अपने घर आयी है और जिलाध्यक्ष ने यह भी कहा कि पूजा राय अपने परिवार की राजनैतिक व सामाजिक विरासत को संभालने और शिखर तक पहुंचाने के लिए स्व० श्री कल्पनाथ राय की भतीजी व जनपद की महान समाजसेविका जो कि एक एनजीओ "गूंज एक गुहार" नामक संस्था की संचालिका भी है, जो कि अपने एनजीओ के माध्यम से सबके भले के बारे में सोचने वाली पूजा राय ने कांग्रेस पार्टी को प्राथमिकता दी है। पूजा राय के बारे मे आप सभी को बताते चलें कि जनपद मऊ के समाज में उत्कृष्ट और निस्वार्थ भाव से कार्य कर रही पूजा राय की चहुंओर एक अलग अनोखे और बेहतरीन ढंग से कार्य करने की चर्चा बनी रहती है। जिलाध्यक्ष द्वारा यह भी जानकारी दी गई कि पूजा राय ने दिनांक 28 अक्टूबर 2021 दिन बृहस्पतिवार को घोसी स्थित कांग्रेस पार्टी के कार्यालय पर अपनी सदस्यता ग्रहण की, तथा इनकी जैसी जनपद की एक प्रतिष्ठित महिला ने हाथ के पंजे को अपनाकर 2022 में मातृशक्ति और नारीशक्ति को बढ़ावा देने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाईयेंगी। उक्त क्रम में पूजा राय ने देश व प्रदेश की सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यह दंभी सरकार सिर्फ जुमलों वाली सरकार बनकर रह गयी है। इस सरकार का देश की जनता के समस्याओं से कोई मतलब नहीं है। श्रीमती राय द्वारा प्रियंका गांधी वाड्रा को हिंदुस्तान का सबसे मजबूत महिला नेतृत्वकर्ता बताया। उन्होंने ने यह भी कहा कि देश की जनता को आरटीआई जैसा कानून कांग्रेस पार्टी की देन हैं। जिसका प्रयोग करके हम सभी ने भ्रष्टाचार जैसी बीमारी पर अंकुश लगाने का कार्य किया है। श्रीमती राय द्वारा यह भी कहा गया कि देशवासियों को यह कभी नहीं भूलना चाहिए कि आजादी के समय कांग्रेस पार्टी ने क्या भूमिका निभाई। सदस्यता ग्रहण के इस अवसर पर एनजीओ संचालिका पूजा राय संग दर्जनों की संख्या में लोगों ने कांग्रेस पार्टी का दामन थामा
Comments
Post a Comment