मऊ --ट्रेन की चपेट में आने से 45 वर्षीय व्यक्ति की दर्दनाक मौत

*बड़ी खबर*

*ट्रेन की चपेट में आने से 45 वर्षीय व्यक्ति की दर्दनाक मौत* ..........

*मऊ कोतवाली थाना -क्षेत्र के हुसैनपुरा निवासी थे मोहम्मद आजम* 

*मऊ ( उत्तर प्रदेश )*

 मऊ रेलवे जंक्शन से लगभग दो सौ मीटर की दूरी पर एक 45 वर्षीय व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। व्यक्ति की ट्रेन से कटने की सूचना वहां से गुजर रहे राहगीरों ने तत्काल जीआरपी पुलिस को दिया। सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुँची जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

 मिली जानकारी के अनुसार मऊ कोतवाली थाना क्षेत्र के हुसैनपुरा निवासी मोहम्मद आज़म 45 वर्ष पुत्र शब्बीर अहमद शनिवार की सुबह अपने घर से निकल कर बहन के घर जा रहे थे , वह जैसे ही स्टेशन और ओवरब्रिज के बीच रेल पटरी पर पहुंचे की सामने से आ रही आनंद बिहार एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ जाने से उनकी दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची जीआरपी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं मौके पर पहुंचे मृतक के भाई ने बताया उनके भाई की मानसिक हालत ठीक नहीं थी। व्यक्ति की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

Comments

Popular posts from this blog

मऊ-शारदा नारायण हॉस्पिटल में श्रद्धांजलि सभा, सर्वेश्वरी मुक्तिधाम पर हुआ संस्कार

मऊ की बेटी डाक्टर एकिका सिंह को दिल्ली में राष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित किया गया

विभिन्न देशों में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले प्रतिनिधि मंडलों में से मऊ से राजीव राय थे, लौट कर आने पर प्रधानमंत्री जी से मिले और साझा किया ----