पोखरी में डूबने से वृद्ध की मौत

सदावृज राजभर ब्यूरो आजमगढ़ की खास रिपोर्ट
पोखरी में डूबने से वृद्ध की मौत
रौनापार थाना क्षेत्र के ग्राम बक्शीपुर बघावर निवासी चंद्रभान पटेल पुत्र  परदेसी पटेल उम्र लगभग 55 वर्ष कि आज सुबह लगभग 11 बजे के करीब पोखरी में डूबने से मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार बक्शीपुर बघावर निवासी चंद्रभान पटेल सुबह करीब 10:30 बजे दवा लेने के लिए घर से खजौली बाजार जा रहे थे कि रास्ते में बाजार से 200 मीटर पहले शौच करने के लिए तालाब के पास गए जहां पर पैर फिसल जाने से तालाब में डूब गए जिससे उनकी मृत्यु हो गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना स्थानी थाना रौनापार को दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अखिलेश चंद्र पांडे मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।"

Comments

Popular posts from this blog

नियम के विरुद्ध बनाई गई अंतिम ज्येष्ठता सूची निरस्त करने की शिक्षकों ने की पुरजोर मांग

मऊ --नगर मजिस्ट्रेट व मुख्य चिकित्सा अधिकारी के जांच के रिपोर्ट के आधार पर शारदा नारायण हॉस्पिटल के विरुद्ध कार्यवाही प्रारंभ

पत्रकारिता दिवस पर पत्रकारों द्वारा प्रेस क्लब अध्यक्ष का किया गया सम्मान