अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार की गई जान

सदावृज राजभर मंडल ब्यूरो चीफ आजमगढ़,,,,,,,,,,,,,,,,,
अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार की गई जान, रिश्तेदारी की महिला गंभीर रूप से घायल
आजमगढ़ : फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सभा मौना निवासी श्यामलाल पुत्र छवि राज विश्वकर्मा उम्र 42 बीती शाम अपने साढ़ू की बहू निशा को मोटरसाइकिल से दीदारगंज थाना क्षेत्र के कुशल गांव उसके ससुराल उसे छोड़ने जा रहा था। इसी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सभा ससना में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से गंभीर रूप से दोनों घायल हो गए। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को फूलपुर स्थित ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया। जहां सुबह सोमवार को इलाज के दौरान श्यामलाल की मृत्यु हो गई। वही निशा का इलाज चल रहा है। पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम भेजा। श्यामलाल की मृत्यु की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के 4 पुत्र व एक पुत्री थी। इस घटना से परिवार सहित मौना गांव में कोहराम मच गया।

Comments

Popular posts from this blog

नियम के विरुद्ध बनाई गई अंतिम ज्येष्ठता सूची निरस्त करने की शिक्षकों ने की पुरजोर मांग

मऊ --नगर मजिस्ट्रेट व मुख्य चिकित्सा अधिकारी के जांच के रिपोर्ट के आधार पर शारदा नारायण हॉस्पिटल के विरुद्ध कार्यवाही प्रारंभ

पत्रकारिता दिवस पर पत्रकारों द्वारा प्रेस क्लब अध्यक्ष का किया गया सम्मान