प्रतिबंधित मांस व कारतूस तमंचे के साथ चार गिरफ्तार, दो मौके से फरार।

सदावृज राजभर की खास रिपोर्ट
प्रतिबंधित मांस व कारतुस तमंचे के साथ चार गिरफ्तार, दो मौके से फरार
बिलरियागंज ।स्थानीय थाना क्षेत्र के करमैनी गांव से सोमवार की सुबह में पुलिस को 4 कुंतल 7 किलोग्राम गौ मांस और गौ मांस काटने वाले उपकरण के साथ एक अदद तमंचा 315 बोर और एक आदत खोखा कारतूस बरामद हुआ और पुलिस ने चार अभियुक्तों की गिरफ्तारी भी की। जानकारी के अनुसार सोमवार की सुबह पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य और अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सिद्धार्थ के कुशल निर्देशन से स्थानीय थानाध्यक्ष विजय प्रकाश मौर्य के नेतृत्व में भीमबर बाजार में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली  की करमैनी गांव में जुल्फिकार अपने भूसे वाले घर में कुछ लोगों के साथ गौ मांस काट कर उसकी बिक्री कर रहा हैं। तभी पुलिस फोर्स ने पहुंच कर मौके पर घेराबंदी करके अभियुक्तों को पकड़ना चाहा। तभी अभियुक्तों की तरफ से एक व्यक्ति ने फायर झोंक दिया। जिसमें थानाध्यक्ष बिलरियागंज विजय प्रकाश मौर्य बाल बाल बच गए और तभी पुलिस ने भी ललकार कर चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया । ओर 2 लोग भागने में सफल रहे। वही पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गये। अभियुक्त इसरार अहमद पुत्र सरगी लाल मोहम्मद, इसरार अहमद पुत्र स्वर्गीय लाल मोहम्मद, मोहम्मद बेलाल पुत्र इसरार अहमद ,मोहम्मद सज्जाद पुत्र एनुलहक सभी अभियुक्त करमैनी गांव के निवासी है। जिनके पास से   4 कुंतल 7 किलोग्राम गौ मांस और गौ मांस काटने का उपकरण और एक आदत तमंचा 315 बोर , एक अदद जिंदा कारतूस पुलिस ने बरामद किया

Comments

Popular posts from this blog

नियम के विरुद्ध बनाई गई अंतिम ज्येष्ठता सूची निरस्त करने की शिक्षकों ने की पुरजोर मांग

मऊ --नगर मजिस्ट्रेट व मुख्य चिकित्सा अधिकारी के जांच के रिपोर्ट के आधार पर शारदा नारायण हॉस्पिटल के विरुद्ध कार्यवाही प्रारंभ

पत्रकारिता दिवस पर पत्रकारों द्वारा प्रेस क्लब अध्यक्ष का किया गया सम्मान