गन्ना लदे ट्रैक्टर से कुचलकर छात्र की हुई मौत

सदावृज राजभर की खास रिपोर्ट
गन्ना लदे ट्रैक्टर से कुचल कर छात्र की हुई मौत

आजमगढ़। महराजगंज थाना क्षेत्र के नहरूमपुर के पास गुरुवार की सुबह साइकिल से स्कूल जा रहे छात्र की गन्ना लदे ट्रैक्टर से कुचल कर मौत हो गई। घटना के बाद गांव के लोग आक्रोशित हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

महराजगंज थाना क्षेत्र के देवराजदीद सरवन चौहान का पूरा गांव निवासी 12 वर्षीय मिथिलेश यादव पुत्र कर्मराज कक्षा छह का छात्र था। वह सुगौटी स्थित एक निजी विद्यालय में पढ़ता था। गुरुवार की सुबह मिथिलेश साइकिल से विद्यालय जा रहा था। नहरूमपुर के पास पहुंचते ही पीछे से आ रही गन्ना लदी ट्रैक्टर ट्राली ने उसे कुचल दिया। मौके पर ही मिथिलेश की मौत हो गई। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक गाड़ी छोड़ कर फरार हो गया। मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर ट्राली को कब्जे में लेकर थाने लाई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मिथिलेश दो भाई में छोटा था। घटना के बाद से परिवार के लोग रो रो कर बेहाल हैं।

Comments

Popular posts from this blog

मऊ-शारदा नारायण हॉस्पिटल में श्रद्धांजलि सभा, सर्वेश्वरी मुक्तिधाम पर हुआ संस्कार

विभिन्न देशों में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले प्रतिनिधि मंडलों में से मऊ से राजीव राय थे, लौट कर आने पर प्रधानमंत्री जी से मिले और साझा किया ----

मऊ की बेटी डाक्टर एकिका सिंह को दिल्ली में राष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित किया गया