समाजसेवी कार्यकर्ताओं ने थामा कांग्रेस का हाथ

*समाजसेवी कार्यकर्ताओं ने थामा कांग्रेस का हाथ* 
   मऊ शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विष्णु कुशवाहा के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव और जनपद प्रभारी डॉक्टर जनक कुशवाहा के समक्ष कई सामाजिक कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस का हाथ थामा तथा यह विश्वास जताया कि कांग्रेस पार्टी में सभी का उचित सम्मान मिलता है इसलिए मैं कांग्रेस पार्टी से जुड़ रहा हूं सामाजिक कार्यकर्ता एवं सिविल कोट सेंट्रल बार के सदस्य सुशील कुमार पांडे जी ने कांग्रेस की सदस्यता लेते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी सबसे पुरानी पार्टी होने के साथ ही साथ सभी वर्ग का सम्मान करती है और इसमें सभी वर्ग के लोग समाहित हैं कांग्रेस पार्टी में जुड़ने पर मैं गौरवान्वित महसूस अपने आपको कर रहा हूं 
         उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव डॉक्टर जनक कुशवाहा ने कहा कि आम जनता कांग्रेस की तरफ देख रही है कांग्रेस ही एकमात्र विकल्प है जो आम जनता का भला कर सकता है
      शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विष्णु कुशवाहा ने सभी आए हुए लोगों का धन्यवाद देते हुए कहा समाजसेवी लोगों के आने से कांग्रेस शहर में मजबूत होगी इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला प्रवक्ता पुजा राय जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव मधुसूदन त्रिपाठी जिला सचिव रामचंद्र राय रामकरण यादव प्रमुख थे सदस्यता ग्रहण करने वाले में मुख्य रूप से सुशील कुमार पांडे उमेश कुमार यादव पप्पू भारद्वाज अजय कुमार राय अभिषेक कुमार श्रीवास्तव सहित तमाम कार्यकर्ता थे

Comments

Popular posts from this blog

1971 में भारत-पाकिस्तान युद्ध में शहीद कृष्ण चंद्र शाही को बांग्लादेश सरकार ने भेजा सम्मान पत्र वह शहीद स्मृति चिन्ह

फैक्ट्री में घुसकर दिनदहाड़े हत्या और लूट की नीयत से किया गया हमला

डाक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्मदिवस रामस्वरूप भारती इंटर कॉलेज शिवजी मठ भीटी के प्रांगण में शिक्षक दिवस के रूप में धूमधाम से मनाया गया।