कांग्रेस व भाजपा छोड़ आम आदमी पार्टी की सदस्यता ली
*कांग्रेस व भाजपा छोड़ आम आदमी पार्टी की सदस्यता ली*
मऊ। आम आदमी पार्टी के जिला कार्यालय हकीकतपुरा में शनिवार को कांग्रेस के युवा नेता एवं कांग्रेस सेवा दल के रानीपुर ब्लाक के अध्यक्ष अमित कुमार चौबे ने कांग्रेस छोड़कर आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की साथ ही कांग्रेस के युवा नेता अभय सिंह ने भी आम आदमी पार्टी की सदस्यता ली और भाजपा के युवा नेता सूरज पांडेय व रामचंद्र चौबे ने भी भाजपा छोड़कर आम आदमी पार्टी की सदस्यता ली। जिनको आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष पुष्पेंद्र राणावत और मुहम्मदाबाद गोहना विधानसभा के प्रभारी एवं प्रत्याशी अंकित कुमार राव व जिला महासचिव सुशील चौधरी ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता दिलाई।
Comments
Post a Comment