लड़की हूं टिकट के लिए लड़ सकती हूं (पूजा राय)

*मऊ*, घोसी विधानसभा से प्रियंका यादव को उम्मीदवार बनाए जाने से कांग्रेस पार्टी में बगावत के सुर खड़े कर दिए हैं। कांग्रेसी नेता और जिला प्रवक्ता पूजा राय ने बताया कि हम लोग वर्षों से सत्ता के विरुद्ध जमीन पर संघर्ष कर रहे हैं। मैं लोगों के बीच में जाकर के कांग्रेस की नीतियों को बता रही थी। आखिर में पार्टी ने ऐसी महिला को टिकट दिया कि जिसको पार्टी के लोग जानते तक नहीं। यह जनता के साथ ऐसा छल है, जिसमें की तानाशाही की बू आती है।
ऐसे में "मैं लड़की हूं लड़ सकती हूँ", के नारे को आत्मसात करते हुए टिकट के लिए अब अपने पार्टी और संगठन से लड़ाई करूंगी। पूजा राय ने बताया कि प्रियंका यादव का नाम ना तो उम्मीदवारों के लिए नामांकन में था ना ही कहीं दूर-दूर तक कार्यकर्ता के रूप में। उनकी कोई जान पहचान है। सवाल यह है कि पार्टी की नीति कैसी है टिकट मिल गया, जिसका पूरा कांग्रेसी कार्यकर्ता विरोध कर रहा है। इ,,सके साथ साथ हमने प्रियंका गांधी को फैक्स करने के साथ मेल भी किया है कि यहां पर कार्यकर्ता को टिकट मिले।

Comments

Popular posts from this blog

मऊ-शारदा नारायण हॉस्पिटल में श्रद्धांजलि सभा, सर्वेश्वरी मुक्तिधाम पर हुआ संस्कार

नियम के विरुद्ध बनाई गई अंतिम ज्येष्ठता सूची निरस्त करने की शिक्षकों ने की पुरजोर मांग

मऊ --नगर मजिस्ट्रेट व मुख्य चिकित्सा अधिकारी के जांच के रिपोर्ट के आधार पर शारदा नारायण हॉस्पिटल के विरुद्ध कार्यवाही प्रारंभ