मऊ-इंटरमीडिएट के छात्र को अज्ञात बदमाशों ने मारी पीठ पर गोली

*इंटरमीडिएट के छात्र को अज्ञात बदमाशो ने मारी पीठ पर गोली* 
*सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर चल रहा इलाज* 
*हालात गंभीर देखते हुए डाक्टरों ने घायल को ट्रामा सेंटर के लिए किया रेफर*
  मऊ जनपद के कोतवाली मोहम्मदाबाद गोहना अंतर्गत बुधवार को लगभग साम के 05:30 बजे ग्राम भदीड के पास अज्ञात बदमाशो ने इंटरमीडिएट के छात्र को पीछे से पीठ पर गोली मारकर फरार हो गए । मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने घायल छात्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मु0बाद में कराया भर्ती । जहां छात्र की हालत गंभीर गंभीर बनी हुई है । 
बताते चले कि श्यामा अवध यादव यादव पुत्र राम प्रसाद यादव उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम कटिहारी बुजुर्ग थाना घोसी जनपद मऊ जो कि इंटरमीडिएट का छात्र है । श्यामा अवध यादव मोहम्मदाबाद में बी0 एस0 आर0 के0 इंटर कॉलेज में बुधवार को इंटरमीडिएट का पेपर दोपहर 2:00 बजे से देने आया था । पेपर देने के बाद बाहर निकला कि रास्ते में ग्राम भदीड के पास अज्ञात बदमाशों के द्वारा उसकी पीठ पर पीछे से गोली मार दी । गोली पीठ की में दाएं तरफ लगी है । और बदमाश फरार हो गए । घटना की सूचना मिलते ही मौके पर स्थानीय पुलिस की पीआरबी 2273 पहुंचकर घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहम्मदाबाद ले गई । जहां प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टरों ने आजमगढ़ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया । 
*विनय कुमार की खास रिपोर्ट*

Comments

Popular posts from this blog

1971 में भारत-पाकिस्तान युद्ध में शहीद कृष्ण चंद्र शाही को बांग्लादेश सरकार ने भेजा सम्मान पत्र वह शहीद स्मृति चिन्ह

मऊ-शारदा नारायण हॉस्पिटल में श्रद्धांजलि सभा, सर्वेश्वरी मुक्तिधाम पर हुआ संस्कार

पुलिस अधीक्षक मऊ द्वारा औचक निरीक्षण कर निर्देशित किया,सभी शिकायतों , अभिलेखों पर त्वरित कार्रवाई हो