जौनपुर जनपद के 29वें थाना के प्रथम थानाध्यक्ष श्री अश्वनी कुमार दुबे जी ने संभाला कार्यभार ग्रामीणों ने किया जोरदार स्वागत

जय प्रकाश मिश्रा जौनपुर ।

नवसृजित थाना तेजीबाजार के थानाध्यक्ष अश्वनी कुमार दुबे ने कार्यभार ग्रहण किया, 
आपको बताते चलें कि जनपद का 29वां थाना तेजीबाजार प्रस्तावित हुआ है, जिसके लिए थानाध्यक्ष की नियुक्ति की गई है जिसमें पुलिस चौकी तेजीबाजार पर ही थानाध्यक्ष अश्विनी कुमार दुबे ने कार्यभार ग्रहण किया जबकि अभी तेजीबाज़ार थाना का निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं हुआ है, इसलिए थाना संबंधित सभी कार्य पुलिस चौकी से ही किया जायेगा, 
थानाध्यक्ष अश्वनी कुमार दुबे ने बताया कि इसके पहले मैं खुटहन थाने पर कार्यरत था जो कि जनपद कप्तान के निर्देशानुसार मुझे नवसृजित थाना तेजीबाज़ार का पहला थानाध्यक्ष नियुक्त किया गया है उसी के साथ मैं अपनी जिम्मेदारियों पर हमेशा खरा उतरने का प्रयास करूंगा और साथ ही साथ अपराधों पर नियंत्रण रखते हुए अपराधियों के प्लान को कामयाब नही होने देंगे, क्षेत्रीय जनता और व्यापारियों  के साथ प्रशासन सदैव साथ रहेगी इस दौरान दिनेश जायसवाल , श्यामराज सिंह , उमेश चतुर्वेदी , आशीष सिंह जिला पंचायत सदस्य ,डॉ उपेंद्र सिंह ,भानु प्रताप सिंह विनोद तिवारी , रतन सिंह (प्रधान) ,कमलाकर मिश्र, सुनील सिंह ,धर्मेंद्र तिवारी ,बबलू सिंह ,अमृत सिंह ,राजकरन बिंद और सैकड़ों की संख्या में क्षेत्रीय जनता थानाध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया

Comments

Popular posts from this blog

1971 में भारत-पाकिस्तान युद्ध में शहीद कृष्ण चंद्र शाही को बांग्लादेश सरकार ने भेजा सम्मान पत्र वह शहीद स्मृति चिन्ह

फैक्ट्री में घुसकर दिनदहाड़े हत्या और लूट की नीयत से किया गया हमला

डाक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्मदिवस रामस्वरूप भारती इंटर कॉलेज शिवजी मठ भीटी के प्रांगण में शिक्षक दिवस के रूप में धूमधाम से मनाया गया।