दाढ़ी बनवा रहे युवक की बाइक चोरी

*दाढ़ी बनवा रहे युवक की बाइक चोरी*
आजकल मऊ जनपद के रानीपुर थाना अंतर्गत चोरों का हौसला काफी बुलन्द नजर आ रहा है । कहीं न कहीं आए दिन चोरी कि घटनाओ को चोरों के द्वारा अंजाम दिया जा रहा है । शुक्रवार की दोपहर 12:15 बजे रानीपुर मोड़ पर खड़ी बाइक को चोरों के द्वारा गायब कर दिया गया । बताते चलें रानीपुर निवासी राजेंद्र चौहान पुत्र स्वर्गीय जीतन चौहान शुक्रवार की दोपहर 12:15 बजे अपनी बाइक यूपी 54 एबी 6495 से रानीपुर मोड पर आए और वहां अपनी बाइक खड़ी कर नाई की दुकान पर दाढ़ी बनवाने लगे । दाढ़ी बनवाकर नाई की दुकान से बाहर आए तो देखा कि उनकी बाइक गायब है । जिसकी लिखित सूचना राजेंद्र चौहान के द्वारा रानीपुर थाने पर दी गई । अब देखना यह है कि थाने से महज 100 मीटर की दूरी से गायब बाइक के बारे में पुलिस को कब तक सुराग मिलता है ।
*विनय कुमार की खास रिपोर्ट*

Comments

Popular posts from this blog

मऊ-शारदा नारायण हॉस्पिटल में श्रद्धांजलि सभा, सर्वेश्वरी मुक्तिधाम पर हुआ संस्कार

मऊ की बेटी डाक्टर एकिका सिंह को दिल्ली में राष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित किया गया

विभिन्न देशों में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले प्रतिनिधि मंडलों में से मऊ से राजीव राय थे, लौट कर आने पर प्रधानमंत्री जी से मिले और साझा किया ----