मऊ-बाइक सवार युवक को बदमाशों ने मारी गोली

*बाइक सवार युवकों को बदमाशों ने मारी गोली* 
*युवक को दाहिने पैर की जांघ में लगी गोली, गोली जांघ से हुई आर पार* 
*मौके से बाइक पर सवार तीन बदमाश हुए फरार*
 *घायल युवक वाराणसी के लिए रेफर जहां घायल युवक की हालत बनी गंभीर*
 मऊ जनपद के रानीपुर थाना अंतर्गत शुक्रवार की दोपहर लगभग 1:15 बजे मेन मार्ग खुरहट रानीपुर पर उमती ग्राम सभा के रतनपुर मौजा के सामने एक बाइक सवार युवक को बाइक सवार तीन बदमाश गोली मारकर फरार हो गए । गोली युवक के दाहिने पैर के जांघ में लगी और गोली आर पार हो गई । गोली की आवाज सुन आस पास के लोग घटना स्थल पर पहुंचकर घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रानीपुर इलाज के लिए के गए । जहां हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने जिला अस्पताल मऊ के लिए रेफर कर दिया । बाद में जिला अस्पताल से भी डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए वाराणसी के लिए रेफर कर दिया । जहां अभी भी घायल युवक की हालत नाजुक बताई जा रही है है ।
 बताते चले गए प्रभूटंडा निवासी सौरभ सिंह (गोलू) 26 वर्ष पुत्र गिरीश चंद्र सिंह अपने घर से बाइक द्वारा बाल कटवाने पलिया बाजार जा रहा था कि मेन मार्ग रानीपुर खुरहट पर उमाती ग्राम सभा के रतनपुर मौजा के सामने बाइक सवार तीन बदमाश गोली मारकर फरार हो गए । गोली युवक के दाहिने पैर के जांघ में लगी व आर पार हो गई । वहीं इस घटना से रानीपुर की पुलिस अनभिज्ञ रही । घटनास्थल पर रानीपुर की पुलिस 1 घंटे बाद पहुंचकर घटना की जांच पड़ताल में जुटी ।
*विनय कुमार की खास रिपोर्ट*

Comments

Popular posts from this blog

नियम के विरुद्ध बनाई गई अंतिम ज्येष्ठता सूची निरस्त करने की शिक्षकों ने की पुरजोर मांग

मऊ --नगर मजिस्ट्रेट व मुख्य चिकित्सा अधिकारी के जांच के रिपोर्ट के आधार पर शारदा नारायण हॉस्पिटल के विरुद्ध कार्यवाही प्रारंभ

पत्रकारिता दिवस पर पत्रकारों द्वारा प्रेस क्लब अध्यक्ष का किया गया सम्मान