आजमगढ़ निरहुआ के समर्थन में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने जनसभा को किया संबोधित

मुबारकपुर आजमगढ़                            आजमगढ़   के मुबारकपुर विधानसभा  के शाहगढ़ में               निरहुआ के समर्थन में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य जनसभा को किया संबोधित

आजमगढ़ भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा उपचुनाव के प्रत्याशी दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ के समर्थन में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शाहगढ़ में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित किया। 
जन सभा को सम्बोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि इस समय उत्तर प्रदेश में दो लोकसभा सीटों पर उपचुनाव हो रहें हैं। आजमगढ़ के साथ रामपुर में भी उपचुनाव हो रहा है। रामपुर में भी आज़म खान का गढ़ ढहने जा रहा है और रामपुर में भी रामराज्य आने जा रहा है। पिछली बार गठबंधन के धोखे में आजमगढ़ चूक गया था लेकिन इस बार आजमगढ़ भाजपा प्रत्याशी दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ को  जिताकर लोकसभा भेजने का कार्य करने जा रहा है। अखिलेश यादव आजमगढ़ को छोड़कर चले गए। तीन साल संसद रहते हैं भी वह आजमगढ़ नहीं आए कोरोना काल में भी वह आजमगढ़ का हाल जानने नहीं आए। और अब उपचुनाव में भी वह आजमगढ़ नहीं आए। वह जान चुके हैं कि आजमगढ़ में भी कमल खिलाने जा रहा है। उनके छोटे भाई भी नहीं आएंगे। भाजपा विकास की गारंटी है। प्रधानमंत्री मोदी ने वादा किया था कि हम भ्रष्टाचार खत्म करेंगे। आज केन्द्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं का सीधा लाभ लाभार्थी के खाते में भेज कर भ्रष्टाचार को समाप्त करने का कार्य मोदी और योगी सरकार ने किया है। योगी जी ने वादा किया था ना गुंडाराज ना भ्रष्टाचार योगी सरकार ने गुन्डे माफियाओं पर कठोर से कठोर कार्यवाही की है और ज़रुरत पड़ने पर बूल्डोजर भी चलाया है। कांग्रेस सपा बसपा की सरकार गरीबी हटाने का नारा देती थी। गरीबों के नाम पर योजनाएं बनाती थी और उन योजनाओं का पचासी प्रतिशत पैसा भ्रष्टाचारी खा जाते थे। गरीब झोपड़ी और कच्चे मकान में रहता था। देश के गरीबों ने कभी नहीं सोचा था कि उनको पक्का मकान शौचालय, गैस कनेक्शन, बिजली कनेक्शन मुफ्त में कोई सरकार देगी लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और योगी सरकार ने यह कर के दिखाया है। दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ ने आजमगढ़ की जनता से वादा किया है की पांच साल का विकास डेढ़ साल में करके दिखाउंगा l

Comments

Popular posts from this blog

1971 में भारत-पाकिस्तान युद्ध में शहीद कृष्ण चंद्र शाही को बांग्लादेश सरकार ने भेजा सम्मान पत्र वह शहीद स्मृति चिन्ह

फैक्ट्री में घुसकर दिनदहाड़े हत्या और लूट की नीयत से किया गया हमला

डाक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्मदिवस रामस्वरूप भारती इंटर कॉलेज शिवजी मठ भीटी के प्रांगण में शिक्षक दिवस के रूप में धूमधाम से मनाया गया।