पत्रकार के बच्चे का नहीं मिला अभी तक कोई सुराग

*पत्रकार के बच्चे का नहीं मिला अभी तक कोई सुराग*

*दिनदहाड़े पत्रकार अजय सिंह के घर से हुई चोरी, लाखों का सामान पार*

*आरोप है कि साढू की पत्नी संजू सिंह ने किया हाथ साफ*

 अयोध्या। अजय सिंह पत्रकार, अयोध्या ने जानकारी देते हुए बताया कि मेरे साढू की पत्नी संजू सिंह पति जीत बहादुर सिंह ग्राम व पोस्ट महवा लोगों के साथ ठगी करके कई सालों से फरार हैं। नौकरी, टेंडर दिलाने के नाम पर करते हैं ठगी। करोड़ों रुपए की किये हैं हेरा फेरी। ऐसे कई मामले कोर्ट में चल रहे हैं। आरोप है कि थाना पुरा कलंदर जीत बहादुर सिंह की पत्नी संजू सिंह मिलने के बहाने मेरे घर पहुंची। घर में किसी को ना पाकर मेरे बच्चे को साथ ले गईं, बिना किसी को बताए। पीड़ित का यह भी आरोप है की घर से लाखों के जेवरात और 9 हजार नगद रुपये लेकर फरार हैं। इस घटनाक्रम की सूचना पूरा कलंदर पुलिस को दी गई है। पुलिस का कहना है कि जीत बहादुर सिंह के घर दविश दी गयी किन्तु घर में ताला लटका हुआ मिला। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि जल्द से जल्द इस पर कार्रवाई होगी। पीड़ित का आरोप है कि मेरी हत्या की साजिश रची जा रही है और ये साजिश मेरे साढू और साढू की पत्नी के द्वारा रची जा रही है। पीड़ित ने मुख्यमंत्री और पुलिस के आला अधिकारियों से निर्यात की गुहार लगाई है।

Comments

Popular posts from this blog

मऊ-शारदा नारायण हॉस्पिटल में श्रद्धांजलि सभा, सर्वेश्वरी मुक्तिधाम पर हुआ संस्कार

मऊ की बेटी डाक्टर एकिका सिंह को दिल्ली में राष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित किया गया

विभिन्न देशों में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले प्रतिनिधि मंडलों में से मऊ से राजीव राय थे, लौट कर आने पर प्रधानमंत्री जी से मिले और साझा किया ----