जनपद गाजीपुर में मुख्तार के करीबियों पर घड़ी का छापा

जनपद गाजीपुर में मुख्तार के करीबियों पर ईडी का छापा। पंकृष्णविहारीत्रिवेदी ब्यूरो प्रमुख नई क्रांति न्यूज़ हिंदी साप्ताहिक गाजीपुर।
उत्तर प्रदेश के जनपद गाजीपुर में मुख्तार अंसारी और उनके करीबियों की मुश्किलें कम होने की वजाय बढ़ती ही जा रही है। आज गुरुवार को गाजीपुरमें भारी फोर्स के साथ ईडी ने मुख्तार अंसारी के परिवार और उनके करीबियों के 4 जगहों पर छापेमारी की । बताते चलें कि सदर कोतवाली इलाके में रौजा स्थितजल निगम कॉलोनी रोड पर गणेश दत्त मिश्रा, टाउन हॉल के सराय गली मोहल्ले में खान बस मालिक के मुख्तार खान, और मिश्र बाजार स्थित स्वर्ण व्यवसाई विक्रम अग्रहरी के घर एडी की छापेमारी हो रही है। आगे बताया जाता है कि मोहम्मदाबाद में अफजाल अंसारी के घर ईडी की छापेमारी चल रही है। फिलहाल मामले में कोई भी कुछ बोलने को तैयार नहीं है। सुबह 5:00 बजे से ही सीआरपीएफ फोर्स के साथ सभी के घरों के बाहर घेराबंदी कर ईडी के अधिकारियों द्वारा छापेमारी की प्रक्रिया जारी है।

Comments

Popular posts from this blog

नियम के विरुद्ध बनाई गई अंतिम ज्येष्ठता सूची निरस्त करने की शिक्षकों ने की पुरजोर मांग

मऊ --नगर मजिस्ट्रेट व मुख्य चिकित्सा अधिकारी के जांच के रिपोर्ट के आधार पर शारदा नारायण हॉस्पिटल के विरुद्ध कार्यवाही प्रारंभ

पत्रकारिता दिवस पर पत्रकारों द्वारा प्रेस क्लब अध्यक्ष का किया गया सम्मान