उच्च प्राथमिक विद्यालय का ताला तोड़कर की गई चोरी

*उच्च प्राथमिक विद्यालय का ताला तोड़कर चोरी*
मऊ जनपद के रानीपुर थाना अंतर्गत शुक्रवार की रात्रि चोरों के द्वारा उच्च प्राथमिक विद्यालय कोरड की ऑफिस का ताला तोड़कर कुर्सी, पंखा एवं विद्यालय की अन्य सामग्री चुरा लिया गया । सुबह जब उच्च प्राथमिक विद्यालय कोडर की प्रधानाध्यापिका कमला देवी विद्यालय पर पहुंची तो देखा कि विद्यालय के ऑफिस का ताला टूटा पड़ा है और सारा सामान गायब है । जिसकी सूचना कमला देवी के द्वारा ग्राम प्रधान एवं सम्मानित लोगों को बुला कर दिया गया । उसके बाद कमला देवी ने रानीपुर थाने में विद्यालय के सामान की चोरी के संबंध में अज्ञात चोरों के खिलाफ लिखित तहरीर देकर नवागत थानाध्यक्ष राम अवध राम  से गुहार लगाई की इस चोरी का पर्दाफाश करने की कृपा करें । अब देखना यह है कि नवागत थानाध्यक्ष रानीपुर विद्यालय में हुई चोरी का पर्दाफाश कब तक करते हैं और विद्यालय में हुई चोरी में संलिप्त चोरों कब तक इनकी पकड़ में आते है ।
*विनय कुमार की खास रिपोर्ट*

Comments

Popular posts from this blog

नियम के विरुद्ध बनाई गई अंतिम ज्येष्ठता सूची निरस्त करने की शिक्षकों ने की पुरजोर मांग

मऊ --नगर मजिस्ट्रेट व मुख्य चिकित्सा अधिकारी के जांच के रिपोर्ट के आधार पर शारदा नारायण हॉस्पिटल के विरुद्ध कार्यवाही प्रारंभ

पत्रकारिता दिवस पर पत्रकारों द्वारा प्रेस क्लब अध्यक्ष का किया गया सम्मान