लाठी डंडे से मारपीट में एक गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल के लिए रेफर

*लाठी डंडे से मार पीट में एक गम्भीर रूप से घायल* 
*जिला अस्पताल के लिए रेफर*
मऊ जनपद के रानीपुर थाना अंतर्गत गुरुवार को दोपहर के लगभग 12:00 बजे खिरिया अनुसूचित बस्ती में समरसेबल लगाने को लेकर दो पक्षों में कहासुनी के बाद जमकर लाठी-डंडों से मारपीट हो गई । जिसमें एक 26 वर्षीय युवक के सिर पर लाठी लगने से  हालात गंभीर बनी हुई है । बताते चलें कि खिरिया निवासी पंकज राम पुत्र बेचन राम 26 वर्ष अपने घर पर समरसेबल की बोरिंग करवा रहा था । समरसेबल को लेकर झगडू पुत्र सोहित राम से कहासुनी होने लगी और बात इतनी बढ़ गई कि दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे बरसने लगे । मारपीट में झगडू के घर वालों ने लाठी से पंकज के सिर पर वार कर दिया । सिर पर लाठी से गम्भीर चोट लगने के कारण पंकज वही गिरकर तड़पने लगा । घटना की सूचना मिलते ही रानीपुर पुलिस बल मौके पर पहुंचकर घायल पंकज को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रानीपुर पर इलाज के लिए भिजवाए । सिर पर गंभीर चोट होने के कारण डॉक्टरों ने उपचार के बाद पंकज को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया । जहां पर पंकज की हालत काफी गंभीर बनी हुई है ।
*विनय कुमार की खास रिपोर्ट*

Comments

Popular posts from this blog

मऊ-शारदा नारायण हॉस्पिटल में श्रद्धांजलि सभा, सर्वेश्वरी मुक्तिधाम पर हुआ संस्कार

मऊ की बेटी डाक्टर एकिका सिंह को दिल्ली में राष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित किया गया

विभिन्न देशों में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले प्रतिनिधि मंडलों में से मऊ से राजीव राय थे, लौट कर आने पर प्रधानमंत्री जी से मिले और साझा किया ----