स्वतंत्रता सप्ताह एवं हर घर तिरंगा के अवसर पर लगातार चौथे दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम का किया गया आयोजन

*स्वतंत्रता सप्ताह एवं हर घर तिरंगा के अवसर पर लगातार चौथे दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम का किया गया आयोजन* 

*कार्यक्रम के चौथे दिन राजनाथ जोशी ने गायन से किया मंत्रमुग्ध*

आजादी का अमृत महोत्सव मनाए जाने के अवसर पर स्वतंत्रता सप्ताह एवं हर घर तिरंगा कार्यक्रम जनपद में दिनांक 11 अगस्त से 17 अगस्त तक मनाया जा रहा है। जिसमें दिनांक 11 अगस्त से 15 अगस्त तक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन जनपद के सोनी धापा बालिका इंटर कॉलेज में समय शाम 6:00 बजे से 8:00 बजे तक कराया जा रहा है। कार्यक्रम के चौथे दिन राजनाथ जोशी ने लोक गायन के माध्यम से अपने कार्यक्रम का प्रस्तुतीकरण किया गया। राजनाथ जोशी ने मेरा तिरंगा लहरेगा मेरा तिरंगा फरेगा लोक गीत के माध्यम से लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। उन्होंने देश भक्ति के अन्य लोक गीत प्रस्तुत किए एवं भारत माता की जय नारे से पूरा सोनी थापा का मैदान गूंज उठा। दिनांक 15 अगस्त को सूचना विभाग द्वारा पंजिकृत कलाकार सुनील धोबिया लोकनृत्य एवम् सृष्टिधार महतो  द्वारा छाऊ लोकनृत्य कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा।
आज के कार्यक्रम के दौरान चेयरमैन मोहम्मद तय्यब पालकी, जिला सूचना अधिकारी डा0 धनपाल सिंग सहित बड़ी संख्या में दर्शक उपस्थि रहे।

Comments

Popular posts from this blog

नियम के विरुद्ध बनाई गई अंतिम ज्येष्ठता सूची निरस्त करने की शिक्षकों ने की पुरजोर मांग

मऊ --नगर मजिस्ट्रेट व मुख्य चिकित्सा अधिकारी के जांच के रिपोर्ट के आधार पर शारदा नारायण हॉस्पिटल के विरुद्ध कार्यवाही प्रारंभ

पत्रकारिता दिवस पर पत्रकारों द्वारा प्रेस क्लब अध्यक्ष का किया गया सम्मान