सेवा भारती आजमगढ़ का चतुर्थ स्थापना दिवस कार्यक्रम हुआ सम्पन्न

जिला व्यूरो चीफ आजमगढ़ विनोद कुमार सिंह
 सेवा भारती आजमगढ़ का चतुर्थ स्थापना दिवस कार्यक्रम हुआ संपन्न।
 _आजमगढ़:-_ सेवा भारती आजमगढ़ के स्थापना दिवस के अवसर पर विचार गोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे प्रांत सेवा प्रमुख श्री रविशंकर जी। कार्यक्रम का शुभारंभ मां भारती के चित्र के सन्मुख दीप प्रज्वलित कर व पुष्प अर्पित कर किया गया। सेवा प्रमुख श्री रविशंकर जी ने सभी पदाधिकारी और सदस्यों को अपना मार्गदर्शन दिया। सेवा भारती आजमगढ़ के जिला अध्यक्ष डॉक्टर जी०एन० बरनवाल ने सेवा भारती द्वारा 3 वर्षों में किए गए कार्यों का उल्लेख किया व प्रकाश डाला। शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान आकर्षित किया। सेवा भारतीय आजमगढ़ के चिकित्सा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष डॉ मनीष त्रिपाठी ने अपने संबोधन में कहा कि संगठन के नाम के पहले ही सेवा लग गया है इसलिए हम सबको मिलजुल कर के समाज की सेवा करनी है। गोष्ठी संपन्न होने के बाद सेवा भारतीय परिवार द्वारा करतालपुर स्थित मुसहर बस्ती को सेवा बस्ती के रूप में चयन किया गया। जहां सेवा भारतीय के सभी पदाधिकारियों ने उस बस्ती में जाकर के वहां के बच्चों को पठन-पाठन के लिए पठन-पाठन की सामग्री उपलब्ध कराई व साथ में फल व मिष्ठान भी वितरित किया गया। डा० जी०एन बरनवाल ने कहा कि जो बच्चे स्कूल से वंचित रह जा रहे हैं उनको सेवा भारतीय परिवार उनका किसी विद्यालय में एडमिशन करा कर के उनको शिक्षा ग्रहण करने में मदद करेगी । कार्यक्रम की अध्यक्षता रिटायर्ड अपर जिलाधिकारी प्रशासन ईश्वर चंद्र बरनवाल जी ने की। इस अवसर पर डॉक्टर जी०एन बरनवाल, डॉ मनीष त्रिपाठी, डॉक्टर जे० पी ०पांडेय, बिन्नी श्रीवास्तव ,अनिल त्रिपाठी, राजन उपाध्याय ,अभय तिवारी ,व जनपद के सम्मानित जन उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

1971 में भारत-पाकिस्तान युद्ध में शहीद कृष्ण चंद्र शाही को बांग्लादेश सरकार ने भेजा सम्मान पत्र वह शहीद स्मृति चिन्ह

फैक्ट्री में घुसकर दिनदहाड़े हत्या और लूट की नीयत से किया गया हमला

डाक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्मदिवस रामस्वरूप भारती इंटर कॉलेज शिवजी मठ भीटी के प्रांगण में शिक्षक दिवस के रूप में धूमधाम से मनाया गया।