पंचायत भवन के कार्यालय का ताला तोड़कर चोरी

पंचायत भवन के कार्यालय का ताला तोड़कर चोरी
 मऊ जनपद के रानीपुर थाना अंतर्गत मंगलवार की रात्रि में ग्राम पंचायत मंडूसरा बुजुर्ग में बने पंचायत भवन के कार्यालय का ताला तोड़कर चोरों के द्वारा कार्यालय में रखा कंप्यूटर, प्रिंटर, सोलर बैटरी, इन्वर्टर, कैमरा और मेज के ड्रावर में रखा 11,000 रुपया नगदी चुरा लिया गया । सूचना पाते ही मौके पर रानीपुर थानाध्यक्ष राजेश कुमार प्रभाकर मय हमराही के साथ पहुंचकर जांच पड़ताल में जुट गए । ग्राम प्रधान मंडुसरा बुजुर्ग सुनील चौहान के द्वारा रानीपुर थाने में पंचायत भवन के कार्यालय में हुई चोरी के संबंध में अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दिया गया है ।
*विनय कुमार की खास खबर*

Comments

Popular posts from this blog

मऊ-शारदा नारायण हॉस्पिटल में श्रद्धांजलि सभा, सर्वेश्वरी मुक्तिधाम पर हुआ संस्कार

नियम के विरुद्ध बनाई गई अंतिम ज्येष्ठता सूची निरस्त करने की शिक्षकों ने की पुरजोर मांग

मऊ --नगर मजिस्ट्रेट व मुख्य चिकित्सा अधिकारी के जांच के रिपोर्ट के आधार पर शारदा नारायण हॉस्पिटल के विरुद्ध कार्यवाही प्रारंभ