नवागत जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने मंगलवार को कार्यभार संभाला

*_नवागत जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने!मंगलवार की शाम को जिलाधिकारी के पद का कार्यभार ग्रहण किया।_पकृष्ण विहारी त्रिवेदी ब्यूरो चीफ मऊ क्रांति न्यूज़ ग़ाज़ीपुर।
गाजीपुर।जनपद में नवागत जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने मंगलवार की शाम को जिलाधिकारी के पद भार ग्रहण किया ।
ज्ञात हो कि आर्यका अखौरी 2013 बैच की आईएएस अधिकारी है । आप इससे पहले भदोही की जिलाधिकारी के पद पर पदासीन थीं।
आईएएस आर्यका अखौरी की पहली बार पूर्ण रूप से किसी जिले का कार्यभार सौंपा गया था तो वह भदोही जिला ही था। जिलाधिकारी पद पर यह उनकी दूसरी नियुक्ति है ।
इसके पूर्व में आर्यका अखौरी को बतौर उप जिलाधिकारी वाराणसी में 2015/16 में तैनाती मिली थी। वे 2018 में मेरठ की सीडीओ और लखनऊ में विशेष शिक्षा सचिव के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। आर्यका अखौरी ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से 2008 में एमएससी की पढ़ाई पूर्ण कर चुकी हैं। आर्यका अखौरी मूल रूप से बिहार की रहने वाली हैं। इसके अलावा वह असिस्टेंट कलेक्टर और असिस्टेन्ट सेक्रेटरी भी रह चुकी  हैं।

Comments

Popular posts from this blog

नियम के विरुद्ध बनाई गई अंतिम ज्येष्ठता सूची निरस्त करने की शिक्षकों ने की पुरजोर मांग

मऊ --नगर मजिस्ट्रेट व मुख्य चिकित्सा अधिकारी के जांच के रिपोर्ट के आधार पर शारदा नारायण हॉस्पिटल के विरुद्ध कार्यवाही प्रारंभ

पत्रकारिता दिवस पर पत्रकारों द्वारा प्रेस क्लब अध्यक्ष का किया गया सम्मान