मऊ के मशहूर कांग्रेस के नेता राष्ट कुंवर सिंह भाजपा में हो गये शामिल

*म ऊ के मशहूर कांग्रेसी नेता राष्ट कुंवर सिंह भाजपा में हो गये शामिल*!!
*मधुबन विधान सभा क्षेत्र से कांग्रेस का वजूद खत्म*? 
अपनी पुरानी विरासत को छोड़कर  कांग्रेस के कद्दावर नेता राष्ट कुंवर सिंह आज रानीपुर म ऊ में प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ की सभा में भारी भीड़ के बीच मंच पर आशिर्वाद लेकर भाजपा में शामिल होने का ऐलान कर दिया। मालूम हो की राष्ट कुंवर सिंह मधुबन विधान सभा क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी के  सबसे मजबूत नेता माने जाते थे।इनकी सियासत ही कांग्रेस के बैनर तले स्व कल्पनाथ राय साहब के सानिध्य में शुरू हुई थी।
स्व श्रीकान्त सिंह जी राष्ट कुंवर सिंह के पिता रहे जो आजीवन कांग्रेस का परचम बुलन्द करते रहे तथा आजमगढ जनपद में  काग्रेसी  सियासत के मजबूत स्तम्भ  माने जाते थे।स्व इन्दिरा गांधी के काफी करीबी रहे हैं। आज उन्हीं की सियासी विरासत में समय के साथ परिवर्तन हो गया। म ऊ जनपद के फतह पुर मंडाव ब्लाक में ब्लाक प्रमुख की कुर्सी पर राष्ट कुंवर सिंह की बहू का कब्जा है तथा उनके सुपुत्र प्रवीण सिंह भाजपा में अपनी सियासी पारी शुरू कर बेहतरीन पारी खेल रहे हैं।राष्ट कुंवर सिंह के भाजपा में शामिल हो जाने से मधुबन विधान सभा में कांग्रेस पार्टी बिंधवा हो गयी।अब कोई भी ऐसा नहीं जो कांग्रेसी परचम को बुलन्दी दे सके। राष्ट कुंवर सिंह ऐसे समय में भाजपा में शामिल हुए हैं जब सियासी पारा चरम पर है राष्ट कुवर सिंह के भाजपा में आ जाने से भाजपा समर्थित उम्मीदवार को काफी मजबूती मिलेगी।
राष्ट कुंवर सिंह का मधुबन क्षेत्र में जोरदार चर्चा हो रही है।

Comments

Popular posts from this blog

1971 में भारत-पाकिस्तान युद्ध में शहीद कृष्ण चंद्र शाही को बांग्लादेश सरकार ने भेजा सम्मान पत्र वह शहीद स्मृति चिन्ह

फैक्ट्री में घुसकर दिनदहाड़े हत्या और लूट की नीयत से किया गया हमला

डाक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्मदिवस रामस्वरूप भारती इंटर कॉलेज शिवजी मठ भीटी के प्रांगण में शिक्षक दिवस के रूप में धूमधाम से मनाया गया।