मऊ के दिव्यांग अभिषेक मुंबई में राष्ट्रीय रत्न से किए गए सम्मानित

मऊ के दिव्यांग अभिषेक मुंबई में राष्ट्रीय रत्न सम्मान से हुए सम्मानित।

मऊ:- आपको बता दे ट्रेन दुर्घटना में दोनो पैर खो देने वाले दिव्यांग अभिषेक पांडेय जी लगातार सोशल मीडिया से सामाजिक कार्यों में जागरूक रहते है अब तक हजारों लोगों को रक्तदान भी करवा चुके है। और तमाम तरह से जरूरतमंदों की मदद भी कर चुके है। देश में जब कोरोना जैसी महामारी आई तो अभिषेक जी ने दिन रात लोगो की मदद करने का प्रयास किया। उनके सेवा कार्यों को देख डॉक्टर कृष्णा चौंहान फाउंडेशन द्वारा राष्ट्रीय रत्न सम्मान 2024 समारोह आयोजित किया गया। जिसके मुख्य अतिथि बॉलीवुड के मशहूर गायक कुमार सानू जी व अन्य सेलिब्रेटी थे। जिसमें मऊ ब्लॉक परदहा ग्राम परसपुरा निवासी अभिषेक पांडेय जी को चयनित किया गया। कुछ कारण वस अभिषेक अवार्ड शो में नहीं जा सके तो उन्हें सम्मान के साथ उनके अवार्ड को उनके घर पर भेजा गया। अभिषेक पांडेय ने कहा ये मेरा सम्मान नही बल्कि उन सभी लोगो का सम्मान है जो उनके सामाजिक कार्यों में सहयोगी बनते है। और सभी का आभार जताया।साथ अभिषेक लाखो युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है।

Comments

Popular posts from this blog

नियम के विरुद्ध बनाई गई अंतिम ज्येष्ठता सूची निरस्त करने की शिक्षकों ने की पुरजोर मांग

मऊ --नगर मजिस्ट्रेट व मुख्य चिकित्सा अधिकारी के जांच के रिपोर्ट के आधार पर शारदा नारायण हॉस्पिटल के विरुद्ध कार्यवाही प्रारंभ

पत्रकारिता दिवस पर पत्रकारों द्वारा प्रेस क्लब अध्यक्ष का किया गया सम्मान