बलियां बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह का विवादित बयान

 




 *रिपोर्ट। संजय राय* 


 




 
ख़बर यू पी बलिया जनपद के बैरिया भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह ने कहा है कि पण्डित नेहरू बुजदिल थे, वरना आजादी मिलने के बाद ही भारत हिन्दू राष्ट्र घोषित हो गया होता। जिले के बैरिया क्षेत्र के भाजपा विधायक सिंह ने अपने बयान का एक वीडियो जारी कर आरोप लगाया है कि कांग्रेस की गंदी सोच के कारण भारत का विभाजन हुआ। उन्होंने इसके साथ ही कहा है कि बुजदिल नेहरू प्रधानमंत्री नहीं रहते तथा देश द्रोही मानसिकता के कांग्रेसी नहीं होते तो आजादी मिलने के बाद ही भारत हिन्दू राष्ट्र घोषित हो गया होता। उन्होंने इसके साथ ही जोड़ा है कि पंडित नेहरू के स्थान पर सरदार पटेल प्रधानमंत्री बन गए होते तो भारत अवश्य हिन्दू राष्ट्र बन गया होता। कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के कश्मीर में धारा 370 को लेकर दिये गए हालिया बयान का उल्लेख करते हुए उन्होंने केंद्र सरकार से दिग्विजय सिंह के विरुद्ध देशद्रोह के आरोप में कार्रवाई की मांग की। कहा कि दिग्विजय सिंह की देश से पाकिस्तान की धरती पर विदाई कर देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि दिग्विजय सिंह को अपने नाम के आगे सिंह उप नाम पर कालिख पोत देना चाहिए। उन्होंने कहा कि जब कश्मीर से ब्राह्मण विस्थापित हो रहे थे तब इंदिरा गांधी सहित कांग्रेस के नेता खामोश रहे। उन्होंने दावा किया है कि सोनिया गांधी व राहुल गांधी विदेशी कल्चर के हैं तथा कांग्रेस मुस्लिम परस्त भावना से राजनीति करती है।
 *बाइट-सुरेन्द्र सिंह(भाजपा बैरिया विधायक* , )

Comments

Popular posts from this blog

1971 में भारत-पाकिस्तान युद्ध में शहीद कृष्ण चंद्र शाही को बांग्लादेश सरकार ने भेजा सम्मान पत्र वह शहीद स्मृति चिन्ह

फैक्ट्री में घुसकर दिनदहाड़े हत्या और लूट की नीयत से किया गया हमला

डाक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्मदिवस रामस्वरूप भारती इंटर कॉलेज शिवजी मठ भीटी के प्रांगण में शिक्षक दिवस के रूप में धूमधाम से मनाया गया।