मनोज राय‌ बने जिला पंचायत अध्यक्ष संगठन उत्तर प्रदेश के महामंत्री

*मनोज राय बने जिला पंचायत अध्यक्ष संगठन उत्तरप्रदेश के महामंत्री*

***************************************


मऊ : मऊ के नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष मनोज राय नित्य राजनीतिक उचाईयों को छू रहे हैं। जबसे जिला पंचायत अध्यक्ष के पद पर श्री राय निर्वाचित हुए है। तबसे वे लगातार मऊ की आवाम को तरक्की की राह पर ले जाने के लिए प्रगतिशील हैं और लगातार प्रदेश एवं देश के जाने माने भाजपा नेताओं एवं मंत्रियों से संपर्क कर रहे हैं। इस कड़ी में मंगलवार को लखनऊ के योजना भवन में आयोजित प्रदेश भर के जिलापंचायत अध्यक्षों की कार्यशाला में श्री राय को सर्वसम्मति से उत्तरप्रदेश जिलापंचायत अध्यक्ष महासंघ का महामंत्री चुना गया। इस मौके पर श्री राय ने कहा कि, अपने 30 साल के राजनीतिक कैरियर में मुझे जो भी जिम्मेदारी मिली उसको सच्चे मन से निभाने का प्रयास किया हूँ। अब जिला पंचायत अध्यक्षों को और अधिकार दिलाने के लिए मैं काम करूंगा। गौरतलब हैं कि उक्त कार्यशाला में उत्तरप्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे। उन्होंने जिला पंचायत अध्यक्षों से सरकार की जनकल्याणकारी कार्यों को पारदर्शिता व निष्पक्षता के साथ लाभार्थियों तक पहुंचाने की अपील की। 
इस मौके पर पंचायती राज्य मंत्री श्री भूपेंद्र चौधरी व उपेंद्र तिवारी मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

1971 में भारत-पाकिस्तान युद्ध में शहीद कृष्ण चंद्र शाही को बांग्लादेश सरकार ने भेजा सम्मान पत्र वह शहीद स्मृति चिन्ह

मऊ-शारदा नारायण हॉस्पिटल में श्रद्धांजलि सभा, सर्वेश्वरी मुक्तिधाम पर हुआ संस्कार

पुलिस अधीक्षक मऊ द्वारा औचक निरीक्षण कर निर्देशित किया,सभी शिकायतों , अभिलेखों पर त्वरित कार्रवाई हो