महंगाई के विरोध में खरोरा में जन जागरण पदयात्रा कर विधायक योगेंद्र शर्मा ने ग्रामीणों को किया जागरूक

रायपुर,महंगाई के विरोध में खरोरा में जन जागरण पदयात्रा कर विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा ने ग्रामीणजनों को किया जागरुक,



विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा ने खरोरा में जन जागरण पदयात्रा कर प्रदेश सरकार की जनकल्याण कारी योजनाओं की जानकारी दी
 

रायपुर,धरसीवा विधायक अनिता योगेन्द्र शर्मा ने आज महगाई के विरोध मे जन जागरण पदयात्रा अभियान के तहत खरोरा के विभिन्न ग्रामों में घर घर जाकर लोगों को जागरुप किया और केंद्र सरकार को जमकर कोसा और कहा आम जनता आज रोजी मजदूरी करने वाले कामकाजी महिलाएं, छोटे फुटकर व्यवसायी प्राइवेट सेक्टर में काम करने वाले रिक्शा चालक, दिहाड़ी मजदूरों की आय घटी है,नौकरियां छुटी है, व्यापार-व्यवसाय बंद हुए लेकिन मंहगाई मोदी के जुमलों की तरह रोज बढ़ रही है। यूपीए सरकार के समय रसोई गैस 350 रुपए प्रति सिलेंडर था अब एक हजार रु से ज्यादा हो गया है जिस कारण गृहणियां परेशान हैं। 

साथ ही प्रदेश कांग्रेस सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और कहां यहां प्रदेश में कांग्रेस की सरकार अपने 36 वादों में से 25 वादों को पूरा कर चुकी है जिसमे प्रमुख रूप से किसानों का कर्जा माफ 25 सौ रुपए में धान खरीदी सहित राजीव गांधी किसान न्याय योजना से किसानों को सीधे लाभ सहित नरवा घुरवा बाड़ी योजना चलाकर सीधे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत कर समृद्धि गांव बनाने की राह पर प्रदेश बढ़ रहा है और गोधन न्याय योजना ,बिजली बिल आधा कर सीधे आम जनता लाभ मिल रहा है सरकार लगातार जन कल्याणकारी योजनाओं सीधे आम जनता को लाभ मिल रहा हैं।

आज प्रमुख रूप से इस जन जागरण अभियान में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष उधोराम वर्मा, प्रदेश सचिव राजेश चौबे,युवा कांग्रेस के अध्यक्ष कोको पाढ़ी, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष स्पनिल मिश्रा,खरोरा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सौरभ मिश्रा,वरिष्ठ कांग्रेसी मंडल दास गिलहरे, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष अरविंद देवांगन,एंडरमैन नीलेश चंद्रवंशी,सरोजनी वर्मा,अंबिका बंछोर,कमल पार्षद सुरेंद्र गिलहरे, संत नवरंगे,जनपद सदस्य मुकेश भारद्वाज,टोकेंद्र गायकवाड़,युवा कांग्रेस महासचिव खुबी डहरिया ब्लॉक अध्यक्ष युवा कांग्रेस सोनू साहू ,रेशम वर्मा,डागेश्वर जोशी, सुमित मारकंडे, राजा बंजारे, गेंददास टंडन,पुष्कर भारद्वाज सहित भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

1971 में भारत-पाकिस्तान युद्ध में शहीद कृष्ण चंद्र शाही को बांग्लादेश सरकार ने भेजा सम्मान पत्र वह शहीद स्मृति चिन्ह

फैक्ट्री में घुसकर दिनदहाड़े हत्या और लूट की नीयत से किया गया हमला

डाक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्मदिवस रामस्वरूप भारती इंटर कॉलेज शिवजी मठ भीटी के प्रांगण में शिक्षक दिवस के रूप में धूमधाम से मनाया गया।